Chandra Grahan On Holi 2024: क्या चंद्र ग्रहण का होली के त्योहार पर कोई प्रभाव पड़ेगा? अभी दूर करें कन्फ्यूजन
Chandra Grahan On Holi 2024: शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान हर शुभ कार्यों को करने पर रोक लग जाती है। बता दें इस साल होली के त्योहार पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में जानिए इस बार ये त्योहार कैसे मनाया जाएगा।



Chandra Grahan On Holi 2024
Chandra Grahan On Holi 2024 (होली पर चंद्र ग्रहण): इस साल होली पर यानी 25 मार्च को साल का पहला ग्रहण लगने जा रहा है। जो कि एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Chandra Grahan) होगा। उपच्छाया चंद्रग्रहण ग्रहण की ऐसी स्थिति है कि जब चन्द्रमा की पृथ्वी पर छाया न पड़कर उसकी उपच्छया मात्र पड़ती है। जिस वजह से चन्द्रमा पर एक धुंधली सी छाया नजर आती है यानी कि इस दौरान चन्द्रमा थोड़ा धूमिल दिखता है। इस उपच्छया ग्रहण में सूतक काल नहीं लगता। क्योंकि ये ग्रहण वास्तविक ग्रहण की श्रेणी में नहीं आता। इसके अलावा ये ग्रहण भारत में भी दृश्यमान नहीं है। इसलिए होली के त्योहार पर इस ग्रहण का कोई भी असर नहीं पड़ेगा।
साल के पहले चंद्र ग्रहण का होली पर नहीं पड़ेगा प्रभाव
पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार साल के पहले चंद्र ग्रहण का होली के त्योहार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दे रहा है। इसलिए आप बेझिझक होली का त्योहार मना सकेंगे।
सूतक लगेगा या नहीं
चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। लेकिन इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा क्योंकि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है।
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
ग्रहों का गोचर निरन्तर प्रभाव डालता है इसलिये इस चंद्र ग्रहण से प्रत्येक राशियां प्रभावित होंगी। ये उपच्छया ग्रहण वृष व कर्क राशि के लिए थोड़ा कष्टदायक है। मेष व मिथुन के लिए थोड़ी आर्थिक हानि रह सकती है। कर्क व कन्या के लिए शुभ है। सिंह राशि को धन हानि व तुला के लिए व्यवसाय में संघर्ष की संभावना रहेगी। मकर राशि के लिए शुभ है वहीं कुम्भ व मीन के लिए शारीरिक रूप से कष्टदायी हो सकता है। जिन राशि वालों के लिए ग्रहण नकारात्मक है उन्हें इस दौरान हनुमानबाहुक का पाठ करना चाहिए। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करना चाहिए। महामृत्युंजय मन्त्र का जप फलदायी है। अन्न दान अवश्य करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान क...और देखें
Chaitra Amavasya Kab Hai 2025: चैत्र अमावस्या कब है, इसे क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या, क्या भूतों से है इसका संबंध?
Aaj Ka Panchang 18 March 2025: आज है चैत्र माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और उपाय के बारे में यहां
बुध की अस्त अवस्था इन राशि वालों के लिए है खतरनाक, हो जाएं सावधान!
Chandi Ka Paya: 29 मार्च से चांदी के पाये में चलेंगे शनि देव, इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड
Chaitra Month 2025: चैत्र महीने में भूलकर भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
Nifty Prediction Today 18 March: क्या निफ्टी 22,500 से आगे बढ़ेगा या गिरेगा? जानिए एक्सपर्ट की राय
Delhi-NCR Weather Today: तेज हवाओं से सुहावना हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम, आने वाले दिनों में भीषण गर्मी करेगी परेशान, देखें वेदर अपडेट्स
Ehya Bhojpuri Shayari: दीप अंधों के दरमियां होगा, तो उजाले का इम्तिहां होगा.., पढ़ें अहया भोजपुरी के मशहूर शेर
Chaitra Amavasya Kab Hai 2025: चैत्र अमावस्या कब है, इसे क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या, क्या भूतों से है इसका संबंध?
Gold-Silver Price Today 18 March 2025: आज सुबह क्या है सोना चांदी का भाव, जानें अपने शहर के रेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited