Chandra Grahan 2022 Date, Time in India: जानें 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण का समय, कब से शुरू होगा सूतक काल

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) November 2022 Date and Time in India: साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर 8 नवंबर को लगने जा रहा है। जानें भारत में इस चंद्र ग्रहण का समय और कब से लगेगा सूतक काल।

Chandra Grahan 2022 Date Time in India

Lunar Eclipse 2022 Date: चंद्र ग्रहण 2022 का समय और सूतक काल

Chandra Grahan or Lunar Eclipse 2022 Date and Time in India: सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण (Chandra grahan 2022) लगने वाला है। इससे कुछ घंटों पहले सूतक काल शुरू होगा। ये वो समय होता है, जिसमें किसी भी तरह के पूजा पाठ, देव दर्शन या स्पर्श पर रोक होती है। हम आपको बताएंगे कि इस बार चंद्र ग्रहण (When is Lunar eclipse in November 2022) किस तारीख को और किस समयावधि में लग रहा है।

Chandra Grahan 2022 Date and Time in India

चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse 2022 dates and time) की तारीख 8 नवंबर है। इसका समय शाम 5.32 बजे शुरू हो रहा है, जो शाम 6.19 बजे खत्म हो जाएगा।

Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal, Time

चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो सूतक काल में भोजन नहीं बनाना चाहिए। अगर खाना बना लिया है तो उसमें तुलसी के पत्ते डालकर रख दें। सूतक काल में किसी भी तरह के पूजा पाठ, देव दर्शन आदि पर भी रोक है। आपको बता दें कि 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा इसके पहले बीते 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था।

Chandra Grahan 2022 Impact

यह चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए अशुभ है। ज्योतिष के जानकरों की मानें तो ग्रहण के अशुभ प्रभाव की वजह से इस राशि के लोगों को धन की हानि हो सकती है। इसके अलावा स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष के जानकारों की सलाह है कि इस दौरान कहीं निवेश करने से बचना चाहिए। इसके अलावा बड़े फैसले को भी टाल देना बेहतर है। चंद्र ग्रहण का असर वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक के जातकों पर भी देखने को मिल सकता है।

Dev Deepawali 2022 Date

आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है और इस दिन देव दीपावली भी पड़ता है। हालांकि, चंद्र ग्रहण की वजह से इस बार देव दीपावली 7 नवंबर को मनाई जाएगी।

What to do during Chandra Grahan

चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा और भगवान का ध्यान करना सही रहता है। इस तरह देवताओं की पूजा को शुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण में कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दिन गंगा में स्नान कर दान करना अधिक शुभ माना गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

मेधा चावला author

हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक की रहने वाली हूं। कई फील्ड्स में करियर की प्लानिंग करते-करते शब्दों की लय इतनी पसंद आई कि फिर पत्रकारिता से जुड़ गई।...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited