Chandra Grahan 2024 Date: जल्द लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में देगा दिखाई, नोट कर लें सूतक टाइमिंग

Chandra Grahan September 2024 Date: पितृ पक्ष के प्रारंभ में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट की होगी। चलिए जानते हैं सितंबर में ग्रहण कब लग रहा है और क्या ये भारत में दिखाई देगा।

chandra grahan september 2024

Chandra Grahan September 2024

Chandra Grahan September 2024 Date (चंद्र ग्रहण सितंबर 2024): इस साल कुल दो चंद्र ग्रहण हैं जिसमें पहला वाला ग्रहण 24 मार्च को लग चुका है और अब दूसरा ग्रहण सितंबर में लगने जा रहा है। बता दें साल का ये दूसरा चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष के पहले दिन लग रहा है। ये ग्रहण 4 घंटे 4 मिनट लंबा होगा। जिसकी शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से हो जाएगी। बता दें ग्रहण से पहले उसका सूतक काल (Sutak Kaal) शुरू हो जाता है। चलिए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण का सूतक कब से शुरू होगा (Chandra Grahan 2024 Sutak Time)।

सितंबर में चंद्र ग्रहण कब लग रहा है 2024 (Chandra Grahan September 2024)

18 सितंबर को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिसकी शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी और समाप्ति सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगी। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट की होगी। नीचे देखिए चंद्र ग्रहण की समय सारिणी...

चंद्र ग्रहण सितंबर 2024 टाइम (Chandra Grahan September 2024 Time)

चंद्र ग्रहण कब है 202418 सितंबर 2024
उपच्छाया से पहला स्पर्श 06:12 ए एम
प्रच्छाया से पहला स्पर्श07:44 ए एम
परमग्रास चन्द्र ग्रहण08:14 ए एम
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श08:44 ए एम
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श10:17 ए एम
खण्डग्रास की अवधि59 मिनट्स 59 सेकण्ड्स
उपच्छाया की अवधि04 घण्टे 04 मिनट्स 27 सेकण्ड्स

18 सितंबर 2024 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं (Chandra Grahan Bharat Me Dikhega Ya Nahi)

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि इस समय यहां सुबह रहेगी। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका, पश्चिम अफ्रीका और पश्चिम यूरोप में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं (Chandra Grahan Ka Sutak Lagega Ya Nahi)

18 सितंबर के चंद्र ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा। क्योंकि धर्म शास्त्र अनुसार उसी ग्रहण का सूतक काल माना जाता है जो खुली आंखों से दृष्टिगोचर हो।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited