Chhath Puja 2022: कल से होगी लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत, जानें अर्घ्य व पूजन का शुभ मुहूर्त
Chhath Puja 2022 Date Uttar Pradesh, Bihar: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है। नहाए खाए के साथ शुरू होने वाला यह पर्व 28 अक्टूबर, गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस पर्व का उल्लेख रामायणकाल और महाभारतकाल में भी किया गया है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से छठी मइया की पूजा अर्चना करने व अर्घ्य देने से संतान संबंधित सभी समस्याओं का निवारण होता है।

छठ पूजा 2022 डेट, शुभ मुहूर्त
- कल यानी 28 अक्टूबर को नहाए खाय के साथ शुरू हो रहा है छठ पूजा।
- इस पर्व में महिलाएं रखती हैं 36 घंटे का व्रत।
- रामायणकाल व महाभारत काल में है छठ पूजा का उल्लेख।
पुराणो में वर्णित एक कथा के अनुसार छठ माता को ब्रह्मा जी की मानस पुत्री बताया गया है। इस पर्व का उल्लेख रामायणकाल और महाभारतकाल में भी किया गया है। वैसे तो पूरे भारत में इस पर्व की धूम देखने को मिलती है, लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में इस पर्व पर एक अलग ही रौनक देखने को (Chhath Puja 2022 Date) मिलती है। महीनों पहले से छठपूजा की तैयारी शुरू हो (Chhath Puja Arghya Time 2022) जाती है। इस चार दिवसीय पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में छठ पूजा कब है व शुभ मुहूर्त और महत्व से लेकर संपूर्ण जानकारी।
Chhath Puja 2022 Date, कब है छठ पूजा 2022
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है। नहाए खाए के साथ शुरू होने वाला यह पर्व 28 अक्टूबर, गुरुवार से शुरू हो रहा है। छठ का दूसरा दिन खरना 29 अक्टूबर, शनिवार को है। छठ पूजा में खरना का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रती महिलाएं रात में खीर ग्रहण करती हैं। वहीं छठ का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य 30 अक्टूबर, रविवार को है और छठ का चौथा और आखिरी दिन 31 अक्टूबर, सोमवार को है। बता दें इस दिन उगते सूरज को अर्घ्य देने का विधान है।
Chhath Puja 2022 Date, Shubh Muhurat, Arghya Time
छठ पूजा 2022 | शुभ मुहूर्त |
छठ का पहला दिन (नहाय खाय) | 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार |
छठ पूजा का दूसरा दिन (खरना) | 29 अक्टूबर, शनिवार |
छठ पूजा का तीसरा दिन (संध्याकालीन अर्घ्य) | 30 अक्टूबर, रविवार |
छठ पूजा का चौथा दिन(उषा अर्घ्य) | 31 अक्टूबर, सोमवार |
संध्याकाली अर्घ्य समय | 30 अक्टूबर 2022, शाम 5:37 पर |
उषा अर्घ्य समय | 31 अक्टूबर, सुबह 6:31 |
छठ पूजा का महत्व
सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। बता दें यह ऐसा पर्व है, जिसमें ना केवल उगते सूरज की पूजा की जाती है बल्कि डूबते सूरज को भी अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से छठ मइया की पूजा अर्चना करने व भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने से संतान संबंधित सभी समस्याओं का निवारण होता है। छठ पूजा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। कार्तिक मास शुरू होने के साथ ही व्रती महिलाएं सात्विक भोजन ग्रहण करना शुरू कर देती हैं। यह पर्व आज ना केवल उत्तर प्रदेश और बिहार तक सीमित है बल्कि इस पर्व की धूम देश दुनिया में देखने को मिलती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या का रहने वाला हूं। लिखने-पढ़ने का शौकीन, राजनीति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि। साथ ही हेल्...और देखें

मंगल देव की कृपा से खुल सकते हैं भाग्य के द्वार, इन प्राचीन मंदिरों में मिलती है शांति और समाधान

Moon Temples Of India: कुंडली में कमजोर है चंद्रमा तो करें भारत के इन 4 प्राचीन और चमत्कारी मंदिरों के दर्शन, दूर होगा चंद्र दोष

22 जून का पंचांग, जानें तिथि, राहूकाल और शुभ मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी, देखें आज कौन सा व्रत है

Yogini Ekadashi 2025 Parana Time: योगिनी एकादशी आज, जानें व्रत का पारण समय, पूजा विधि और महत्व

Yogini Ekadashi Vrat Katha: योगिनी एकादशी आज, जरुर करें ये पाठ वरना मिलेगा व्रत का अधूरा फल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited