Live Updates

Chhath Puja Usha Arag Time 2023: कुछ ही देर में सूर्य देव देंगे दर्शन, यहां जानें सूर्योदय का सटीक समय

Chhath Puja Arghya Time 2023, Usha Arghya Timing Live Updates: छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। छठ पूजा का दूसरा अर्घ्य 20 नवंबर को दिया जाएगा।

Chhath Puja Usha Arag Time 2023: कुछ ही देर में सूर्य देव देंगे दर्शन, यहां जानें सूर्योदय का सटीक समय
Chhath Puja Usha Arghya Time 2023, Chhath Arghya Time 2023: इस साल छठ पूजा का त्योहार 19 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है। व्रती इस दौरान डूबते सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं तभी ये पूजा पूर्ण मानी जाती है। इस साल डूबते सूर्य को अर्घ्य यानि छठ संध्या अर्घ्य 19 नवंबर को दिया जाएगा। वहीं उगते सूर्य को अर्घ्य यानि छठ उषा अर्घ्य 20 नवंबर को दिया जाएगा। अर्घ्य देने का समय सभी जगहों का अलग-अलग रहेगा।

Chhath Arghya Time 2023 (छठ अर्घ्य समय 2023 शहर अनुसार)
पटना06:11 AM
लखनऊ06:31 AM
नोएडा06:48 AM
रांची06:07 AM
दिल्ली06:46 AM
कोलकाता05:53 AM
जयपुर06:51 AM
भोपाल06:38 AM
रायपुर06:15 AM
देहरादून06:49 AM
मुंबई06:50 AM
वाराणसी06:19 AM
कानपुर06:32 AM
गुरुग्राम06:49 AM
चंडीगढ़06:54 AM
शिमला06:54 AM
अहमदाबाद06:57 AM
पुणे06:45 AM
नागपुर06:28 AM

Chhath Puja Vidhi In Hindi (छठ पूजा विधि हिंदी में)
-छठ की पूजा के लिए दो बड़े बांस की टोकरी लें, जिन्हें पथिया और सूप के नाम से जाना जाता है।
-इसके साथ डगरी, पोनिया, ढाकन, कलश, पुखार, सरवा भी लें।
-बांस की टोकरी में भगवान सूर्य को भोग अर्पित करने के लिए प्रसाद रखा जाता है। इसमें ठेकुआ, मखान, अक्षत, अंकुरी, भुसवा, सुपारी, गन्ना रखा जाता है।
-साथ ही टोकरी में पांच प्रकार के फल (शरीफा, केला, नाशपाती, नारियल और बड़ा वाला नींबू यानी डाभ) रखा जाता है।
-साथ ही पांच रंग के मिठाई रखा जाता है। जिस टोकरी में छठ पूजा के लिए प्रसाद रखें उन पर सिंदूर और पिठार जरूर लगाएं।
-छठ के पहले दिन संध्या अर्घ्य होता है। जिसमें डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। ऐसे में इस दिन सूर्यास्त से पहले छठ घाट पर पहुंच जाएं और --वहां स्नान करके पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
-ध्यान रखें कि सूर्य को अर्घ्य बांस या पीतल की टोकरी का इस्तेमाल करते हुए देना है।
-रात भर निर्जला व्रत रखकर अगले दिन सुबह उगते हुए सूर्य को जल देकर अपना व्रत खोल लें।
Nov 20, 2023 | 06:08 AM IST

Chhath Usha Arag Time: छठ पूजा सूर्योदय का समय

पटना- 06:11 AM
लखनऊ- 06:31 AM
नोएडा- 06:48 AM
रांची- 06:07 AM
दिल्ली- 06:46 AM
कोलकाता- 05:53 AM
जयपुर- 06:51 AM
भोपाल- 06:38 AM
रायपुर- 06:15 AM
देहरादून-06:49 AM
Nov 19, 2023 | 06:11 PM IST

नोएडा में सूर्य अर्घ्य टाइम

नोएडा में संध्या अर्घ्य 5 बजकर 26 मिनट तो उषा अर्घ्य का समय सुबह सुबह 6 बजकर 48 पर दिया जाएगा।
Nov 19, 2023 | 05:46 PM IST

हैप्पी छठ पूजा

Nov 19, 2023 | 05:26 PM IST

Happy Chhath puja wishes

हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निरालीछठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहालीआपके जीवन में भी आएं खुशियां अपारमुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहारछठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
Nov 19, 2023 | 05:01 PM IST

दिल्ली में सूर्य अर्घ्य का समय

दिल्ली में संध्या अर्घ्य 5 बजकर 26 मिनट तो उषा अर्घ्य का समय सुबह सुबह 6 बजकर 46 पर दिया जाएगा।
Nov 19, 2023 | 04:40 PM IST

छठ पूजा पर क्या करते हैं

छठ पूजा के दिन निर्जला व्रत रखते हैं और छठ का प्रसाद तैयार करते हैं। फिर शाम में छठ का प्रसाद लेकर किसी नदी या घाट में जाते हैं और वहां पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रती छठ की कथा सुनते हैं और रात भर माता छठी के गीत गाते हैं। फिर अगले दिन सुबह उगते हुए सूर्य को जल दिया जाता है।
Nov 19, 2023 | 04:05 PM IST

जयपुर में सूर्य को अर्घ्य कब देंगे

जयपुर में संध्या अर्घ्य 5 बजकर 35 मिनट तो उषा अर्घ्य का समय सुबह सुबह 6 बजकर 51 पर दिया जाएगा।
Nov 19, 2023 | 03:40 PM IST

छठ पूजा की हार्दिक बधाई

Nov 19, 2023 | 03:01 PM IST

Chhat Puja: Ho Deenanath Chhath Puja Song (छठ पूजा: हो दीनानाथ - छठ पूजा गीत)

सोना सट कुनिया, हो दीनानाथ
हे घूमइछा संसार, हे घूमइछा संसार
सोना सट कुनिया, हो दीनानाथ
हे घूमइछा संसार, हे घूमइछा संसार

आन दिन उगइ छा हो दीनानाथ
आहे भोर भिनसार, आहे भोर भिनसार

आजू के दिनवा हो दीनानाथ
हे लागल एती बेर, हे लागल एती बेर

बाट में भेटिए गेल गे अबला
एकटा अन्हरा पुरुष, एकटा अन्हरा पुरुष

अंखिया दियेते गे अबला
हे लागल एती बेर, हे लागल एती बेर

बाट में भेटिए गेल गे अबला
एकटा बाझिनिया, एकटा बाझिनिया

बालक दियेते गे अबला
हे लागल एती बेर, हे लागल एती बेर
Nov 19, 2023 | 02:44 PM IST

Chhath Puja Arga Time 2023: छठ पूजा अर्घ्य समय

सूर्यास्त समय छठ पूजा के दिन - 05:13 पी एम
Nov 19, 2023 | 02:30 PM IST

छठ पर्व का चौथा दिन

छठ पर्व का चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन सप्तमी को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसी के साथ छठ पर्व का समापन होता है और पूजा पाठ कर के व्रत रखने वाली महिलाएं व्रत पारण करती हैं और अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।
Nov 19, 2023 | 01:51 PM IST

Chhath Puja Sandhya Arghya Time 2023 Live Updates: छठ संध्या अर्घ्य समय प्रयागराज

छठ पूजा के दिन सूर्यास्त शाम 5 बजकर 13 मिनट पर होगा। इस समय ही संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।
Nov 19, 2023 | 01:25 PM IST

Chhath Puja Vidhi in Hindi (छठ पूजा विधि)

छठ पूजा के दिन शाम में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। टोकरी को धोकर उसमें ठेकुआ के साथ ही नई फल सब्जियां जैसे केला, अनानास बड़ा मीठा निंबू ,सेब, सिंघाड़ा, मूली, अदरक, अरबी, गन्ना कच्ची हल्दी नारियल आदि रखते हैं। सूर्य को अर्घ्य देते समय सारा प्रसाद सूप में रखा जाता है। फिर सूप में ही दीपक जलता है। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
Nov 19, 2023 | 12:29 PM IST

उगा है सूरज देव लिरिक्स | Uga He Suruj Dev Lyrics

उगा है सूरज देव
भेल भिनसरवा,
अरघ केरे बेरवा
पूजन केरे बेरवा हो ॥

बड़की पुकारे देव
दुनु कर जोरवा,
अरघ केरे बेरवा
पूजन केरे बेरवा हो ॥

बाझिन पुकारें देव
दुनु कर जोरवा,
अरघ केरे बेरवा
पूजन केरे बेरवा हो ॥

अन्हरा पुकारे देव
दुनु कर जोरवा,
अरघ केरे बेरवा
पूजन केरे बेरवा हो ॥

निर्धन पुकारे देव
दुनु कर जोरवा,
अरघ केरे बेरवा
पूजन केरे बेरवा हो ॥

कोढ़िया पुकारे देव
दुनु कर जोरवा,
अरघ केरे बेरवा
पूजन केरे बेरवा हो ॥

लंगड़ा पुकारे देव
दुनु कर जोरवा,
अरघ केरे बेरवा
पूजन केरे बेरवा हो ॥

उगा है सूरज देव
भेल भिनसरवा,
अरघ केरे बेरवा
पूजन केरे बेरवा हो ॥
Nov 19, 2023 | 12:23 PM IST

Chhath Puja Samagri List Hindi PDF (छठ पूजा सामग्री लिस्ट pdf)

  • नए वस्त्र साड़ी-कुर्ता पजामा
  • प्रसाद रखने के लिए बांस की दो तीन बड़ी टोकरी
  • सूप
  • बांस या पीतल के बने 3 सूप
  • लोटा
  • थाली
  • दूध
  • जल के लिए ग्लास
  • चावल
  • सिंदूर
  • धूप
  • बड़ा दीपक
  • पानी वाला नारियल
  • गन्ना जिसमें पत्ता लगा हो
  • सुथनी
  • शकरकंदी
  • हल्दी और अदरक का पौधा
  • नाशपाती
  • बड़ा वाला मीठा नींबू (टाब)
  • शहद की डिब्बी
  • पान
  • साबुत सुपारी
  • कैराव
  • कपूर
  • कुमकुम
  • चन्दन
  • मिठाई
  • दीपक
  • घी-बाती
  • बड़ा वाला मीठा नींबू
  • शरीफा
  • अरबी
  • शरीफा
Nov 19, 2023 | 11:31 AM IST

Kelwa Ke Paat Par Lyrics In Hindi (केलवा के पात पर लिरिक्स)

केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके ऊंके
केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके ऊंके
हो करेलु छठ बरतिया से झांके ऊंके
हम तोसे पूछी बरतिया ऐ बरितया से केकरा लागी
हम तोसे पूछी बरतिया ऐ बरितया से केकरा लागी
हे करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी
हे करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी
हमरो जे बेटवा पवन ऐसन बेटवा से उनके लागी
हमरो जे बेटवा पवन ऐसन बेटवा से उनके लागी
हे करेलू छठ बरतिया से उनके लागी
हे करेलू छठ बरतिया से उनके लागी
अमरुदिया के पात पर उगेलन सुरूज मल झांके झुके
अमरुदिया के पात पर उगेलन सुरूज मल झांके झुके
हे करेलु छठ बरतिया से झांके झुके
हे करेलु छठ बरतिया से झांके झुके
हम तोसे पूछी बरतिया ए बरितिया से केकरा लागी
हम तोसे पूछी बरतिया ए बरितिया से केकरा लागी
हे करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी
हे करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी
हमरो जे स्वामी पवन एसन स्वामी उनके लागी
हमरो जे स्वामी पवन एसन स्वामी उनके लागी
हे करेली छठ बरतिया से उनके लागी
हे करेली छठ बरतिया से उनके लागी
नारियर के पात पर उगेलन सुरूजमल झांके झूके
नारियर के पात पर उगेलन सुरूजमल झांके झूके
हे करेलू छठ बरतिया से झांके झूके
हे करेलू छठ बरतिया से झांके झूके
हम तोसे पूछी बरतिया ए बरतिया से केकरा लागी
हम तोसे पूछी बरतिया ए बरतिया से केकरा लागी
हे करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी
हे करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी
हमरो जे बेटी पवन ऐसन बेटिया से उनके लागी
हमरो जे बेटी पवन ऐसन बेटिया से उनके लागी
हे करेलू छठ बरतिया से उनके लागी
हे करेलू छठ बरतिया से उनके लागी
Nov 19, 2023 | 10:52 AM IST

Surya Dev Ki Aarti Lyrics In Hindi (सूर्य भगवान की आरती)

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।
वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
Nov 19, 2023 | 09:32 AM IST

सूर्य को अर्घ्य देने का समय

चंडीगढ़05:24 PM06:54 AM
शिमला05:52 PM06:54 AM
अहमदाबाद05:54 PM06:57 AM
पुणे05:56 PM06:45 AM
नागपुर05:31 PM06:28 AM
Nov 19, 2023 | 08:32 AM IST

Chhath Puja 2023 Arghya Time In Bhopal: भोपाल में छठ का पहला अर्घ्य कब दिया जाएगा

भोपाल में अर्घ्य देने का समय शाम 5 बजकर 3 मिनट का है।
Nov 19, 2023 | 08:31 AM IST

Chhath Puja 2023 Arghya Time In Kolkata: कोलकाता में छठ का पहला अर्घ्य कब दिया जाएगा

कोलकाता में शाम 4 बजकर 52 मिनट पर पहला अर्घ्य दिया जाएगा।
Nov 19, 2023 | 08:31 AM IST

Chhath Puja 2023 Arghya Time In Ranchi: रांची में छठ का पहला अर्घ्य कब दिया जाएगा

रांची में आज अर्घ्य देने का समय शाम 5 बजकर 3 मिनट का है।
Nov 19, 2023 | 08:30 AM IST

Chhath Puja 2023 Arghya Time In Delhi: दिल्ली में छठ का पहला अर्घ्य कब दिया जाएगा

दिल्ली में छठ का पहला अर्घ्य आज शाम 5 बजकर 26 मिनट पर दिया जाएगा।
Nov 19, 2023 | 08:29 AM IST

Chhath Puja 2023 Arghya Time In patna: पटना में छठ का पहला अर्घ्य कब दिया जाएगा

आज छठ का पहला अर्घ्य पटना में शाम 5 बजे दिया जाएगा।