Chhath Puja Arghya Time 2023: छठ पूजा सूर्योदय का समय, जानें उषा अर्घ्य कब दिया जाएगा

Chhath Puja Usha Arag Time 2023: छठ पूजा में सूर्य को दो बार अर्घ्य दिया जाता है। शाम के अर्घ्य को संध्या अर्घ्य तो सुबह के अर्घ्य को उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। यहां जानें नई दिल्ली, नोएडा, चंडीगढ़, पटना, रांची समेत सभी शहरों का छठ पूजा अर्घ्य समय।

Chhath Puja Surya Arghya Time 2023

Chhath Puja Usha Arag Time 2023 (Today Sun Rise Time): सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस पर्व की खास रौनक बिहार, झारखंड, बंगाल और उत्तर प्रदेश में नजर आती है। छठ का त्योहार हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दौरान व्रती 36 घंटों का निर्जला व्रत रखते हैं और सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पूजा में मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया की अराधना की जाती है। छठ पूजा में जो शाम के अर्घ्य को संध्या अर्घ्य और सुबह के अर्घ्य को उषा अर्घ्य कहा जाता है। यहां जानिए शहर अनुसार छठ पूजा अर्घ्य समय (Today Sunset Time)।
संबंधित खबरें

Chhath Puja Arghya Time 2023 (छठ पूजा अर्घ्य समय 2023)

शहरसंध्या अर्घ्य समय (19 नवंबर 2023)उषा अर्घ्य समय (20 नवंबर 2023)
पटना05:00 PM06:11 AM
लखनऊ05:14 PM06:31 AM
नोएडा05:26 PM06:48 AM
रांची05:03 PM06:07 AM
दिल्ली05:26 PM06:46 AM
कोलकाता04:52 PM05:53 AM
जयपुर05:35PM06:51 AM
भोपाल05:03 PM06:38 AM
रायपुर05:21 PM06:15 AM
देहरादून05:20 PM06:49 AM
मुंबई06:00 PM06:50 AM
वाराणसी05:09 PM06:19 AM
कानपुर05:17 PM06:32 AM
गुरुग्राम05:27 PM06:49 AM
चंडीगढ़05:24 PM06:54 AM
शिमला05:52 PM06:54 AM
अहमदाबाद05:54 PM06:57 AM
पुणे05:56 PM06:45 AM
नागपुर05:31 PM06:28 AM
What To Do On Chhath Puja 2023 (छठ पूजा के दिन क्या करते हैं)
संबंधित खबरें
छठ पूजा के दिन निर्जला व्रत रखते हैं और छठ का प्रसाद तैयार करते हैं। फिर शाम में छठ का प्रसाद लेकर किसी नदी या घाट में जाते हैं और वहां पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रती छठ की कथा सुनते हैं और रात भर माता छठी के गीत गाते हैं। फिर अगले दिन सुबह उगते हुए सूर्य को जल दिया जाता है।
संबंधित खबरें
End Of Feed