Chhath Vrat Paran Time And Vidhi 2024: छठ पूजा का पारण कब किया जाएगा, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि
Chhath Vrat Paran Time And Vidhi 2024 : छठ पूजा का त्योहार पूरे चार दिनों तक चलता है। इस व्रत का पारण पूरे 36 घंटे के बाद किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल छठ व्रत का पारण कब किया जाएगा और इसकी विधि के बारे में।



Chhath Vrat Paran Time And Vidhi 2024 : छठ व्रत की शुरुआत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से हो जाती है। इस साल छठ व्रत का संध्या अर्घ्य 7 नवंबर 2024 यानि आज दिया गया है। वहीं 8 नवंबर 2024 को उषा अर्घ्य के साथ इस व्रत का समापन होगा। छठ का व्रत पूरे 36 घंटे तक निर्जला रहकर किया जाता है। इस व्रत में छठी मैया और सूर्य देवता की पूजा की जाती है। ये व्रत परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए किया जाता है। वहीं इस व्रत के फल से संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं छठ व्रत का पारण कब किया जाएगा और इसकी विधि के बारे में।
Chhath Vrat Paran Time 2024 (छठ व्रत पारण टाइम 2024)
इस साल छठ व्रत का पारण 8 नवंबर 2024 को किया जाएगा। इस दिन सुबह के 06 बजकर 38 मिनट पर सूर्योदय होगा। सूर्योदय के साथ व्रती सूर्य देवता को अर्घ्य देंगी। सूर्य देवता को अर्घ्य देने के बाद ही इस व्रत का पारण किया जाएगा।
Chhath Vrat Paran Vidhi (छठ व्रत पारण विधि)
छठ व्रत का पारण सूर्य देवता को उषा अर्घ्य देने के बाद स्नान और पूजा करके किया जाता है। इस व्रत को खोलने के लिए सबसे पहले छठ के महाप्रसाद ठेकुआ और मिठाई को खाकर किया जाता है। छठ का प्रसाद खाने के बाद ही किसी अन्य चीज का सेवन करना चाहिए। उसके बाद आप कच्चे दूध का सेवन कर सकते हैं। छठ व्रत का पारण करने से पहले अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए और सबको प्रसाद बांटना चाहिए। छठ का व्रत खोलते के साथ ही अधिक मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सेहत पर असर पड़ सकता है। व्रत खोलने के लिए हल्का ही भोजन करें। छठ व्रत के फल की प्राप्ति तभी होती है। जब इस व्रत का पारण पूरे विधान के साथ किया जाए।
Chhath Vrat Mahatav (छठ पर्व का महत्व)
छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल से मानी जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार छठ का व्रत सबसे पहले द्रौपदी ने अपने परिवार और पांडवों के राज्य वापस मिलने की कामना से किया था। ऐसा माना जाता है कि छठी मैया के व्रत के प्रताप से पांडवों को कौरवों पर विजय मिली थी और राजपाठ फिर से प्राप्त हुआ था। ऐसा भी माना जाता है कि कुंती ने पुत्र प्राप्ति के लिए सूर्य देवता का आवह्न करके इस व्रत को किया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हु...और देखें
Aaj Ka Panchang 18 March 2025: आज है चैत्र माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और उपाय के बारे में यहां
बुध की अस्त अवस्था इन राशि वालों के लिए है खतरनाक, हो जाएं सावधान!
Chandi Ka Paya: 29 मार्च से चांदी के पाये में चलेंगे शनि देव, इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड
Chaitra Month 2025: चैत्र महीने में भूलकर भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
Sheetala Ashtami 2025 Date: शीतला अष्टमी कब है 2025 में, नोट कर लें बसौड़ा पर्व की सही तारीख और मुहूर्त
पीएम मोदी और लक्सन ने किया रायसीना डायलॉग का उद्घाटन; न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने कही ये बड़ी बातें
ब्रूक पर 2 साल का बैन गलत नहीं, साथी खिलाड़ी मोईन अली ने फैसले को ठहराया सही
'PM Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Trump एक जैसे, दोनों ऑन द स्पॉट लेते हैं अपने फैसले'
पंजाब में नशे के कारोबार पर भड़के केजरीवाल; बोले- किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
नागपुर में भड़की हिंसा! प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प में अब तक 4 घायल; सीएम फडणवीस ने की ये अपील
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited