Chinese Horoscope 2024: जानें सभी 12 राशियों का वार्षिक चीनी राशिफल

Chinese Horoscope 2024 In Hindi (चीनी राशिफल 2024): चीनी राशिफल के माध्यम से आप जानेंगे नया साल आपके लिए कैसा रहेगा। क्या आपको आपके कार्यों में सफलता मिलेगी या फिर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Chinese Horoscope 2024 In Hindi

Chinese Horoscope 2024 In Hindi

Chinese Horoscope 2024 In Hindi (चीनी राशिफल 2024): चीनी ज्योतिष के अनुसार साल 2024 'ईयर ऑफ द वुड ड्रैगन' को समर्पित होगा। अंग्रेजी वर्ष 2024 में चीनी नया साल 10 फरवरी 2024 से शुरू होगा और इसका समापन 28 जनवरी 2025 को होगा (2024 Yearly Horoscope)। चीनी राशि चक्र में भी 12 राशियां होती हैं लेकिन इन राशियों के नाम पशुओं के नाम पर आधारित होते हैं। चीनी ज्योतिष अनुसार नया साल ड्रैगन राशि को समर्पित रहेगा जो चीनी राशि चक्र में पांचवें राशि है। अब जानिए साल 2024 का चीनी राशिफल (Horoscope 2024 In Hindi)।

चूहा चीनी राशिफल 2024 । Rat Chinese Horoscope 2024

(जन्म का वर्ष: 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984)चूहा राशि वालों के लिए वर्ष 2024 मिला-जुला रहेगा। करियर के क्षेत्र में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही विकास और सफलता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस साल आपको बेकार के जोखिम लेने से बचना होगा। इस साल आपको अपने रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा और ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। अगर इस साल मेहनत करेंगे तो अपने लक्ष्यों को पाने में काफ़ी हद तक सफल रहेंगे।

बैल चीनी राशिफल 2024 । Ox Chinese Horoscope 2024

(जन्म का वर्ष: 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021)चीनी राशिफल 2024 के अनुसार बैल राशि के जातकों के लिए साल 2024 स्थिरता और प्रगति का वर्ष रहेगा। करियर में आपको तरक्की मिलेगी और आप कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। इस साल आपके रिलेशनशिप मजबूत रहेंगे।लेकिन इस साल आपको तनाव से बचने का प्रयास करना होगा। अपने व्यक्तित्व में धैर्य और दृढ़ता बनाए रखें।

बाघ चीनी राशिफल 2024 । Tiger Chinese Horoscope 2024

(जन्म का वर्ष: 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022)बाघ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 शानदार रहेगा। इस दौरान आपको करियर काफी फायदा होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। हालांकि इस साल कोई भी फैसला लेते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपको रिलेशनशिप में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपको पार्टनर के साथ संबंध मजबूत रखने के लिए उनसे दिल खोलकर बात करने की जरूरत पड़ेगी। इस साल तरक्की हासिल करने के लिए आपको हर अवसर का लाभ उठाना होगा।

खरगोश चीनी राशिफल 2024 (Rabbit Chinese Horoscope 2024)

(जन्म का वर्ष: 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023)खरगोश राशि वालों के लिए ईयर ऑफ द ड्रैगन वुड 2024 सकारात्मक रहेगा। करियर में आपको खूब तरक्की मिलेगी क्योंकि इस दौरान आपको प्रगति के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपका अपने प्रेमी के साथ रिश्ता मज़बूत होगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। हालांकि पेशेवर जीवन में सफलता का आनंद लेते हुए दिखाई दे सकते हैं।

ड्रैगन चीनी राशिफल 2024 । Dragon Chinese Horoscope 2024

(जन्म का वर्ष: 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012)चीनी राशिफल 2024 के अनुसार ड्रैगन राशि वालों के लिए साल 2024 अवसरों और चुनौतियां दोनों लेकर आएगा। करियर के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। इस राशि के जातक तरक्की प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लेकिन संबंधों में आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए यही सलाह है कि तनाव कम लें और सेहत का ध्यान रखें। इस साल आप संतुलन और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित करने से अपनी समस्याओं को दूर कर सकेंगे।

सांप चीनी राशिफल 2024 । Snake Chinese Horoscope 2024

(जन्म का वर्ष: 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013)सांप या सर्प राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 परिवर्तन वाला साल साबित होगा। करियर में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। इस साल आप कार्यस्थल में अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आपका अपने पार्टनर के साथ आपसी तालमेल शानदार रहेगा और ऐसे में, आपका रिश्ता पार्टनर के साथ मजबूत होगा। लेकिन सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।

घोड़ा चीनी राशिफल 2024 । Horse Chinese Horoscope 2024

(जन्म का वर्ष: 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014)चीनी राशिफल 2024 के अनुसार घोड़ा राशि वालों के लिए 2024 ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। करियर में ऊंचाइयां हासिल करने में कामयाब रहेंगे। अच्छे तालमेल की वजह से प्रेम जीवन में निखार आएगा। सेहत पर ध्यान दें। आपको चुनौतियों और परिस्थितियों को स्वीकार करके आप वर्ष 2024 को पार कर सकेंगे। साथ ही, लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

भेड़ चीनी राशिफल 2024 । Sheep Chinese Horoscope 2024

(जन्म का वर्ष: 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015)चीनी राशिफल 2024 के अनुसार भेड़ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 व्यक्तिगत विकास लेकर आ सकता है। करियर में सफलता मिलेगी। लेकिन आपको एकाग्र रहना होगा और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए धैर्य और दृढ निश्चय बनाए रखना होगा।

बंदर चीनी राशिफल 2024 । Monkey Chinese Horoscope 2024

(जन्म का वर्ष: 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016)
चीनी राशिफल 2024 के अनुसार बंदर राशि वालों के लिए वर्ष 2024 कई चुनौतियां लेकर आएगा। लेकिन आप अपनी कड़ी मेहनत से हर काम में सफलता प्राप्त करने में सफल रहेंगे। रिलेशनशिप में प्रेम बनाए रखने के लिए आपको धैर्य रखना होगा। सेहत को प्राथमिकता दें और मानसिक तनाव लेने से बचें।

मुर्गा चीनी राशिफल 2024 । Rooster Chinese Horoscope 2024

(जन्म का वर्ष: 1945, 1957, 1969, 1981, 1993 2005, 2017)चीनी राशिफल 2024 के अनुसार मुर्गा राशि वालों के लिए वर्ष 2024 कई अवसर लेकर आएगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी और आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। लेकिन इस साल आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। साथ ही तनाव लेने से बचें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कुत्ता चीनी राशिफल 2024 । Dog Chinese Horoscope 2024

(जन्म का वर्ष: 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018)चीनी राशिफल 2024 के अनुसार कुत्ता राशि वालों के लिए वर्ष 2024 स्थिरता और प्रगति लेकर आएगा। करियर में आपको खूब मिलेगी। रिलेशनशिप में प्रेम और वफादारी दोनों ही बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से नया साल ठीक है। लेकिन इस दौरान आपको तनाव लेने से भी बचना होगा। समस्याओं के समाधान के लिए किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें। इस साल आप निजी और पेशेवर जीवन में संतुष्ट नजर आ सकते हैं।

सूअर चीनी राशिफल 2024 । Pig Chinese Horoscope 2024

(जन्म का वर्ष: 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019)चीनी राशिफल 2024 के अनुसार, सूअर राशि वालों के लिए वर्ष 2024 शानदार रहेगा। करियर के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।आपके लिए प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। सेहत का ध्यान रखें। आप इस साल अपने दयालु स्वभाव का उपयोग करके वर्ष 2024 में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। ऐसे में ईयर ऑफ द वुड ड्रैगन 2024 आपके लिए समृद्धशाली रहेगा।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited