धनतेरस और दिवाली की डेट को लेकर हैं कन्फ्यूज? तो यहां दूर करें अपनी कन्फ्यूजन
Dhanteras And Diwali 2022 Dates: इस बार कब मनाया जाएगा धनतेरस, छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली का त्योहार। जानिए सही तारीख।

Dhanteras And Diwali 2022 Date: जानें धनतेरस और दिवाली की तारीख?
- धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है
- छोटी दिवाली कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है
- बड़ी दिवाली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है
Dhanteras 2022 And Diwali 2022 Dates: अमूमन दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली और फिर उसके अगले दिन मनाई जाती है बड़ी दिवाली। लेकिन इस बार लोग इन तीनों ही त्योहारों की तारीखों को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन में हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस बार धनतेरस के अलगे ही दिन बड़ी दिवाली पड़ रही है। यानी साल 2022 में छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली पर्व एक साथ मनाया जाएगा। जानिए इस बार धनतेरस के अगले ही दिन क्यों पड़ रही है बड़ी दिवाली।
दिवाली और धनतेरस 2022 (Diwali And Dhanteras 2022 Date)
इस बार दिवाली और छोटी दिवाली का त्योहार एक साथ मनाया जाएगा। आमतौर पर दिवाली से एक दिन पहले यानी कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है और फिर इसके अगले दिन यानी कार्तिक कृष्ण अमावस्या पर दिवाली मनाते हैं। लेकिन इस साल चतुर्दशी और अमावस्या दोनों का ऐसा संयोग बना है जिससे ये दोनों पर्व एक ही दिन यानी 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जबकि धनतेरस इस बार 23 अक्टूबर को पड़ेगी।
इस साल एक ही दिन क्यों है छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली?
इस साल ऐसा इसलिए है क्योंकि कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि का आरंभ 23 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि की समाप्ति 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर ही हो जा रही है। फिर 24 तारीख की ही शाम 5 बजकर 28 मिनट से अमावस्या तिथि लग जा रही है जो 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 25 अक्टूबर को शाम में यानी प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जा रही है। इसलिए दिवाली का पर्व इस दिन नहीं मनाया जाएगा बल्कि एक दिन पहले मनाया जाएगा।
दरअसल दिवाली का नियम है कि जिस दिन शाम में और मध्य रात्रि में अमावस्या होती है उसी दिन दिवाली का पर्व मनाते हैं। इस नियम के कारण ही 24 अक्टूबर को दिवाली पड़ रही है। वहीं 25 तारीख उदय कालीन अमावस्या होने से अमावस्या संबंधी पूजा दान 25 तारीख को किया जाएगा। बता दें 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

21 जून का पंचांग, आज योगिनी एकादशी व्रत है, देखें नक्षत्र, योग और मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी का मुहूर्त है बहुत ही खास, 19 साल बाद बन रहा गजब का संयोग

भारत का एक ऐसा चमत्कारी मंदिर जहां राहु देव की मूर्ति पर दूध चढ़ाकर केतु ग्रह के दुष्प्रभावों से मिलती है मुक्ति

20 जून का पंचांग और पूजन-व्रत के संयोग, देखें आज कौन सा व्रत है, कौन सी तिथि आदि की सटीक जानकारी

Muharram 2025 Date in India: मुहर्रम का चांद कब होगा 2025 में- जानें तारीख, अर्थ और यह शोक का महीना क्यों है
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited