Daily Horoscope, 29 June 2023: आज देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा

Daily Horoscope 29 June 2023 In Hindi, Today Horoscope: देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2023) को ही आषाढ़ी एकादशी (Ashadhi Ekadashi 2023) के नाम से जाना जाता है। ये एकादशी 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

aaj ka rashifal 29 june 2023

Today Horoscope 29 June 2023 In Hindi

Daily Horoscope 29 June 2023 In Hindi, Today Horoscope: आज सूर्योदय के समय चित्रा नक्षत्र का तृतीत चरण है तथा चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। गुरु मेष में गोचर कर रहे हैं। शनि कुम्भ में हैं जिसके स्वामी शनि हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

Horoscope Today 29 June 2023 In Hindi

मेष राशिफल 29 जून 2023

आज चन्द्रमा का सप्तम व गुरु का इस राशि में गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें। गाय को केला खिलाएं। भाग्य प्रतिशत- 65%

वृषभ राशिफल 29 जून 2023

आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। मङ्गल व शुक्र गोचर के कारण गृह निर्माण के नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 55%

मिथुन राशिफल 29 जून 2023

सूर्य का इस राशि में व गुरु का मेष गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। एकादश गुरु के कारण बिजनेस में सफलता आसान है। मैनेजमेंट व फाइनेंस फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गेहूं व गुड़ का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 65%

कर्क राशिफल 29 जून 2023

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का इस राशि से चतुर्थ व सूर्य का द्वादश गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। भाग्य प्रतिशत- 70%

सिंह राशिफल 29 जून 2023

आज सूर्य एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय है। गुरु भाग्य भाव में हैं। धार्मिक यात्रा के लिए शुभ है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेहूं व गुड़ का दान करें। गुरु का आर्शीवाद लें। भाग्य प्रतिशत- 65%

कन्या राशिफल 29 जून 2023

चन्द्रमा का द्वितीय, दशम सूर्य व खष्ठम गुरु स्वास्थ्य व आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। संतान की प्रगति से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत-75%

तुला राशिफल 29 जून 2023

चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। चावल व तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 65%

वृश्चिक राशिफल 29 जून 2023

आज जॉब में थोड़ा तनाव है। शुक्र व बुध जॉब में सफलता देगा। तुला व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व स्फेफ रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। राशि स्वामी मंगल के बीज मंत्र का जप करें। भाग्यस्वामी- 70%

धनु राशिफल 29 जून 2023

सूर्य सप्तम, गुरु पंचम व चन्द्रमा इसी राशि से एकादश रहकर आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें। भाग्य प्रतिशत-65%

मकर राशिफल 29 जून 2023

सूर्य खष्ठम, चन्द्रमा दशम तथा राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। भाग्य प्रतिशत-65%

कुंभ राशिफल 29 जून 2023

आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। इस राशि के शनि व पंचम सूर्य तथा तुला का चन्द्रमा छात्रों के लिए बेहतर है। व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। भाग्य प्रतिशत- 70%

मीन राशिफल 29 जून 2023

आज परिवार में चतुर्थ सूर्य तथा द्वादश शनि मंगलमय रहेंगे। इस राशि से दूसरे गुरु जॉब में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पीपल को जल दें व उसकी 07 परिक्रमा करें। भाग्य प्रतिशत- 70%
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited