Daily Horoscope, 30 June 2023: जून का आखिरी दिन 7 राशियों के लिए रहेगा लकी, जानिए अपना आज का राशिफल

Daily Horoscope 30 June 2023 In Hindi, Today Horoscope: जून महीने का आखिरी दिन इन 7 राशियों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन।

30 june rashifal today

Aaj Ka Rashifal 30 June 2023 In Hindi

Daily Horoscope 30 June 2023 In Hindi, Today Horoscope: आज सूर्योदय के समय विशाखा नक्षत्र का तृतीय चरण है तथा चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। गुरु मेष व सूर्य मिथुन में, मंगल, शुक्र कर्क तथा राहु मेष में, बुध मिथुन, शनि कुंभ तथा केतु तुला में गोचररत है। आज चन्द्रमा व केतु एकसाथ तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष और तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

मेष राशिफल 30 जून 2023

आज गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

वृषभ राशिफल 30 जून 2023

आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। बुध व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मिथुन राशिफल 30 जून 2023

चन्द्रमा का पंचम गोचर शिक्षा के लिए मंलमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। व्यवसाय में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।

कर्क राशिफल 30 जून 2023

शुक्र व बुध आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। असत्य से दूर रहें। पिता का आशीर्वाद लें। तिल व चावल का दान करें।

सिंह राशिफल 30 जून 2023

आज चन्द्रमा तुला राशि यानी तृतीय गोचर में हैं। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग का दान करें। भगवान सूर्य की उपासना करें।

कन्या राशिफल 30 जून 2023

चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वितीय में है। आर्थिक प्रगति सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व शुक्र आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल 30 जून 2023

बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

वृश्चिक राशिफल 30 जून 2023

आज चन्द्रमा का तुला राशि में यानी द्वादश गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। तुला व वृष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

धनु राशिफल 30 जून 2023

पंचम गुरु शिक्षा के लिए अनुकूल हैं। ससुराल पक्ष से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मकर राशिफल 30 जून 2023

व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।छात्र सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य तिल व उड़द इत्यादि का दान करें।

कुंभ राशिफल 30 जून 2023

आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। चन्द्रमा व शनि धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मीन राशिफल 30 जून 2023

शुक्र व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें व अन्न, गेंहू इत्यादि का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited