Dev Diwali Puja Vidhi In Hindi: देव दिवाली की पूजा कैसे करें, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि और शुभ मुहूर्त
Dev Diwali 2024 Puja Vidhi And Puja Time In Hindi: देव दिवाली का पर्व मुख्य रूप से काशी में गंगा नदी के तट पर मनाया जाता है। इस दिन पूरी काशी नगरी दीपों की रोशनी से जगमगा उठती है। यहां आप जानेंगे देव दिवाली की पूजा विधि।

Dev Diwali Puja Vidhi In Hindi
Dev Diwali 2024 Puja Vidhi And Puja Time In Hindi: इस साल देव दिवाली 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसके बाद सभी देवताओं ने दीप जलाकर जो उत्सव मनाया वहीं देव दीपावली के रूप में प्रचलित हुआ। इस पावन दिन पर गंगा नदी में स्नान करने और दीप दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से भगवान शिव, श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। चलिए आपको बताते हैं देव दिवाली की पूजा विधि।
Dev Diwali Par Kitne Deepak Jalaye
देव दिवाली 2024 पूजा मुहूर्त (Dev Diwali 2024 Puja Time)
देव दीपावली पूजा का समय 15 नवंबर 2024 की शाम 05:10 से शाम 07:47 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 15 नवंबर 2024 की सुबह 06:19 बजे से होगा और इसकी समाप्ति देर रात 02:58 पर होगी।
देव दिवाली पूजा विधि (Dev Diwali Puja Vidhi)
-देव दिवाली के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर गंगा नदी में स्नान जरूर करें और यदि नदी स्नान कर पाना संभव न हो तो घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
-इसके बाद घर के मंदिर की साफ-सफाई करें और फिर भगवान शिव समेत सभी देवी देवताओं की विधि विधान पूजा करें।
-इसके बाद नदी के तट पर और मंदिर में दीप जरूर जलाएं।
-इस दिन शाम के समय भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना जरूर करें और महादेव को फल, फूल और दूध जरूर चढ़ाएं।
-इसके बाद भगवान को भोग लगाकर आरती करें।
-इस दिन गंगा नदी में दीप दान का विशेष महत्व माना जाता है।
देव दिवाली पर क्या ना करें (Dev Diwali Ke Din Kya Na Kare)
देव दिवाली के दिन तामसिक भोजन से दूर रहें। किसी से उधार न तो लें और ना ही दें। इस दिन नाखून और बाल भूलकर भी न काटे। इस दिन घर में किसी प्रकार की गंदगी भी न रखें। घर के सदस्यों से किसी भी प्रकार का झगड़ा या वाद-विवाद न करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Ashadha Gupt Navratri 2025: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से है शुरू? जानें क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Som Pradosh Vrat Katha 2025: सोम प्रदोष व्रत आज, करना है भोलेनाथ को प्रसन्न तो पढ़ें ये पावन कथा

Som Pradosh Vrat 2025 Puja Vidhi, Muhurat: आज है सोम प्रदोष व्रत, जान लें पूजा करने का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

सोमवार को प्रदोष व्रत, व्रती करें ये खास उपाय तो भोलेनाथ देंगे मनचाहा फल

Weekly Rashifal (22 To 28 June 2025): इस सप्ताह 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिल सकती है बड़ी सफलता, देखें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited