Dev Uthani Ekadashi Daan List: देव उठनी एकादशी पर राशि अनुसार करें दान, खुल जाएगी किस्मत

Dev Uthani Ekadashi Daan List: देव उठनी एकादशी का दिन बेहद खास माना जाता है। कहते हैं इस दिन दान-पुण्य के कार्य करने से जीवन में सुख-शांति आती है। जानिए देव उठनी एकादशी पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।

Dev Uthani Ekadashi Daan List

Dev Uthani Ekadashi Daan List: इस साल देव उठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जा रही है। इसे प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कई लोग तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2023) का आयोजन भी करते हैं। इस एकादशी का व्रत रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार देवउठनी एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने बाद जागृत होते हैं। भगवान के जागते ही सभी तरह के मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। इसलिए देव उठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करनी चाहिए। साथ ही इस दिन दान भी जरूर करना चाहिए। यहां आप जानेंगे कार्तिक शुक्ल एकादशी पर आप क्या दान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें

Dev Uthani Ekadashi Daan 2023 (देव उठनी एकादशी दान 2023)

संबंधित खबरें

मेष राशि

अन्न का दान करें। मीठा और कम्बल का दान करें। अस्पताल में खिचड़ी और फल वितरित करें। आज के दिन किसी धार्मिक स्थान पे बेल का पेड़ लगाएं। चीटियों को चीनी दें। गेहू का दान लाभकारी है।
संबंधित खबरें
End Of Feed