Dhanteras 2023: धनतेरस पर किसकी पूजा होती है? इस दिन क्या खरीदें और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, जानें सबकुछ

Dhanteras 2023 Date, Time, Puja Muhurat in India (धनतेरस कितनी तारीख की है): धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है।

dhanteras 2023

Dhanteras 2023 Date And Puja Muhurat In Hindi

Dhanteras 2023 Date, Time, Puja Muhurat in India (धनतेरस पर किसकी पूजा होती है, इस दिन क्या खरीदें): धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी (Dhantrayodashi 2023) के नाम से भी जाना जाता है। ये त्योहार दिवाली (Diwali 2023) से दो दिन पहले पड़ता है। इस दिन से ही दिवाली पर्व की शुरुआत भी हो जाती है। धनतेरस का दिन धन्वन्तरि त्रयोदशी या धन्वन्तरि जयन्ती (Dhanvantari Jayanti 2023) के रूप में भी मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वन्तरि का जन्म हुआ था। इसलिए धनतेरस पर माता लक्ष्मी (Laxmi Puja) के अलावा धन्वन्तरि जी की भी पूजा की जाती है। धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए भी शुभ माना जाता है (Dhanteras Ke Din Kya Kharide)। जानिए धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए और इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा (Dhanteras 2023 Shubh Muhurat)।

Dhanteras Kab Hai 2023 (धनतेरस कब है 2023)

इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन से दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।

Dhanteras Puja Muhurat 2023 (धनतेरस पूजा मुहूर्त 2023)

इस साल धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर की शाम 05 बजकर 13 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

Dhanteras Shopping Muhurat 2023 (धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त 2023)

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 10 नवम्बर की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

Dhanteras 2023 Yam Deep Daan Time (धनतेरस पर यम दीपक जलाने का समय 2023)

धनतेरस पर यम के नाम का दीपक जलाने का मुहूर्त शाम 04 बजकर 55 मिनट से 07 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

Dhanteras Ke Din Kiski Puja Hoti Hai (धनतेरस के दिन किसकी पूजा की जाती है)

धनतेरस पर प्रदोष काल में माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर जी की पूजा का विधान है। मान्यता है इन तीनों की पूजा से जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

Dhanteras Par Kitne Deepak Jalana Chahiye (धनतेरस पर कितने दीपक जलाने चाहिए)

धनतेरस पर 13 दीपक जलाने चाहिए। कहते हैं इस दिन 13 दीये जलाने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इस दिन 13 दीपक अलग-अलग जगहों पर जलाया जाता है। साथ ही धनतेरस पर एक दीपक अलग से यमराज के नाम का जलाया जाता है।

Dhanteras Ke Din Namak Kharidna Chahiye Ki Nahin (धनतेरस के दिन नमक खरीदना चाहिए या नहीं)

धनतेरस के दिन नमक खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि इस दिन किसी को नमक दान में नहीं दिया जाता है।

धनतेरस को क्या खरीदना चाहिए (Dhanteras Par Kya Kharide)

धनतेरस पर सोना, चांदी, गोमती चक्र, पीत के बर्तन, धनिया, झाड़ू आदि चीजें खरीदने चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited