Dhanteras 2023: धनतेरस पर किसकी पूजा होती है? इस दिन क्या खरीदें और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, जानें सबकुछ

Dhanteras 2023 Date, Time, Puja Muhurat in India (धनतेरस कितनी तारीख की है): धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है।

Dhanteras 2023 Date And Puja Muhurat In Hindi

Dhanteras 2023 Date, Time, Puja Muhurat in India (धनतेरस पर किसकी पूजा होती है, इस दिन क्या खरीदें): धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी (Dhantrayodashi 2023) के नाम से भी जाना जाता है। ये त्योहार दिवाली (Diwali 2023) से दो दिन पहले पड़ता है। इस दिन से ही दिवाली पर्व की शुरुआत भी हो जाती है। धनतेरस का दिन धन्वन्तरि त्रयोदशी या धन्वन्तरि जयन्ती (Dhanvantari Jayanti 2023) के रूप में भी मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वन्तरि का जन्म हुआ था। इसलिए धनतेरस पर माता लक्ष्मी (Laxmi Puja) के अलावा धन्वन्तरि जी की भी पूजा की जाती है। धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए भी शुभ माना जाता है (Dhanteras Ke Din Kya Kharide)। जानिए धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए और इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा (Dhanteras 2023 Shubh Muhurat)।

Dhanteras Kab Hai 2023 (धनतेरस कब है 2023)

इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन से दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है।

Dhanteras Puja Muhurat 2023 (धनतेरस पूजा मुहूर्त 2023)

इस साल धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर की शाम 05 बजकर 13 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
End Of Feed