Dhanteras 2023: धनतेरस क्यों मनाया जाता है, क्या है इसका महत्व
Dhanteras 2023 Date: हर साल धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं धनतेरस क्यों मनाया जाता है। क्या है इसका महत्व। यहां जानें सारी जानकारी।

Dhanteras 2023
Dhanteras 2023: धनतेरस पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में धनतेरस का बहुत महत्व है। धनतेरस से ही दिवाली के पांच दिन के पर्व की शुरुआत हो जाती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का ही रूप माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। धनतेरस पर भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है।
धनतेरस क्यों मनाया जाता हैधर्मग्रंथों में वर्णित कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। जिस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र से बाहर आये थे वह दिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी। भगवान धन्वंतरि समुद्र से कलश लेकर निकले थे इसलिए इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है। भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अंश माना जाता है और उन्होंने ही दुनिया भर में चिकित्सा विज्ञान का प्रचार और प्रसार किया था। भगवान धन्वंतरि के दो दिन बाद, देवी लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुईं, यही कारण है कि इस दिन दिवाली मनाई जाती है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति को आरोग्य और सुख की प्राप्ति होती है।
धनतेरस महत्व ( Importance Of Dhanteras)
हिंदू धर्म में धनतेरस का बहुत महत्व है। इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। साथ ही इस धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन धन्वंतरि भगवान की पूजा करने से आरोगय रहते हैं। इसके साथ इस दिन बर्तनो और सोना- चांदी के खरीदारी करने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

कुंडली में गुरु ग्रह करें मजबूत, संतान और धन प्राप्ति के लिए करें भारत के इन मंदिरों के दर्शन, पूरी होगी मनोकामना

Mangalwar Daan: कर्ज से कोर्ट कचहरी तक के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, मंगलवार को जरूर दान करें ये 7 चीजें, बनेंगे बिगड़े काम

24 जून का पंचांग, जानें आज का राहुकाल, शुभ मुहूर्त, संयोग और दिशाशूल, आज कौन सा व्रत है?

Ashadha Gupt Navratri 2025: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से है शुरू? जानें क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Som Pradosh Vrat Katha 2025: सोम प्रदोष व्रत आज, करना है भोलेनाथ को प्रसन्न तो पढ़ें ये पावन कथा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited