Dhanteras Gold Buying Muhurat: धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां जानें

Dhanteras Gold Buying Shubh Muhurat 2023: कहते हैं धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने से मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। जानिए इस साल धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

dhanteras per sona kharidne ka shubh muhruat

Dhanteras 2023 Muhurat Time To Buy Gold: धनतेरस पर सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023 Gold Purchase Muhurat: धनतेरस पर वैसे तो तमाम चीजों की खरीदारी की जाती है। लेकिन सबसे ज्यादा महत्व इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी का होता है। दरअसल सोना समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। और सोने में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में धनतेरस पर सोने के गहने खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जानिए इस साल धनतेरस पर सोना-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए कौन सा मुहूर्त रहेगा शुभ।

Dhanteras 2023 Puja Muhurat And Gold Buying Time City Wise Check Here

Dhanteras 2023 Gold Purchase Muhurat (धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त)

इस साल धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। यानि इस बार धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए आपको पूरा दिन मिलेगा।

धनतेरस पर जरूर खरीदें सोने-चांदी के सिक्के

धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सिक्के भी जरूर खरीदने चाहिए और फिर दिवाली के दिन इनकी विधि विधान पूजा करनी चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे घर परिवार में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

धनतेरस पर सोने के आलावा क्या खरीदें

धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा पीतल खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन धनिया के बीज और झाड़ू की खरीदारी भी जरूर करनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited