Dhanteras Shopping 2023: जानिए धनतेरस के दिन क्या- क्या खरीदना चाहिए, यहां देखें पूरी लिस्ट
Dhanteras 2023: हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार का विशेष महत्व है। यह दिन खरीदारी के लिए बहुत ही अनुकूल माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदने से घर में मां लक्ष्मी आती हैं। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन क्या- क्या खरीदना शुभ माना जाता है।

Dhanteras 2023
Dhanteras 2023: धनतेरस का त्योहार इस साल 10 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन से दिवाली के पर्व की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस का त्योहार दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है.। इस दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस पर देवताओं के चिकित्सक माने जाने वाले भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर सुख-समृद्धि की चाह रखने वाले लोग अपने घरों में नई चीजें लाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस पर क्या- क्या खरीदना शुभ माना जाता है। यहां देखें पूरी लिस्ट।
धनतेरस पर खरीदें ये चीजें
पान पत्ता
पान के पत्ते देवी लक्ष्मी को विशेष प्रिय माने जाते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन 5 पान के पत्ते अवश्य खरीदें। पान का पत्ता लें और उसे देवी लक्ष्मी को अर्पित करें। दिवाली का त्योहार खत्म होने के अगले दिन आप इन पत्तों को बहते पानी में डाल सकते हैं।
सोना चांदी
धनतेरस के दिन सोना, चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना या चांदी खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
लक्ष्मी चरण
धनतेरस के दिन लक्ष्मी चरण को घर लाना बहुत शुभ माना जाता है।इस दिन लक्ष्मी के पैर रखने का मतलब है उन्हें अपने घर आमंत्रित करना। धनतेरस के दिन आपको देवी लक्ष्मी को दो चरण घर पर लाने चाहिए। एक एक चरण मंदिर में लगाएं और एक चरण की जोड़ी को घर के मुख्य द्वारा पर लगाना शुभ होता है।
झाड़ू
धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाना बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए इस दिन घर में झाड़ू लाना जरूरी होता है। जिस तरह झाड़ू हमारे घर को साफ करती है, उसी तरह देवी लक्ष्मी हमारे मन की गंदगी साफ करती हैं और उसे अच्छे विचारों से भर देती हैं।
धनिया
धनतेरस के दिन धनिया खरीदना चाहिए। देवी लक्ष्मी को धनिया अर्पित करें और अपने धन पर भी धनिया छिड़कें। इस प्रकारसभी देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव प्राप्त कर सकते हैं। धनिया को समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। इस धनिये का प्रयोग भोजन में न करें। आप दिवाली के बाद इस धनिये को गाय को खिला सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

Aaj ka Panchang 24 March 2025: आज के पंचांग से जानें चैत्र माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारी यहां

Weekly Horoscope 23 March to 29 March: इस सप्ताह चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, तो वहीं दान-पुण्य से मिलेगा अन्य को लाभ, पढ़ें 23 मार्च से 29 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल

Papmochini Ekadashi 2025 Date, Puja Vidhi: पापमोचिनी एकादशी व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Aaj Ka Panchang 23 March 2025: आज है चैत्र माह कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारियां पंचांग से

Dasha Mata Vrat 2025 Date And Time: दशामाता का व्रत कब रखा जाएगा 2025 में, नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited