Dhanteras 2023 Muhurat For Purchase: धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? यहां जानें

Dhanteras Shopping Muhurat 2023: धनतेरस पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। लोग इस दिन सोने, चांदी के सामान और बर्तनों की खरीदारी करते हैं। जानिए इस धनतेस खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Dhanteras 2023 Shopping Muhurat

Dhanteras Kharidari Ka Shubh Muhurat 2023

Dhanteras Shopping Muhurat 2023 (Dhanteras Kharidari Shubh Muhurat 2023): भारत में धनतेरस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 10 नवंबर को पड़ रहा है। धनतेरस के दो दिन बाद दिवाली (Diwali 2023) मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करने से धन-दौलत में वृद्धि होती है। लोग इस दिन सोना, चांदी, वाहन, जमीन, बर्तन और झाड़ू की खरीदारी करते हैं। दिवाली पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान की खरीदारी भी धनतेरस पर ही कर ली जाती है। यहां जानिए 2023 में धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Dhanteras Kharidari Ka Shubh Muhurat 2023 (धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त 2023)

धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, जमीन, वाहन इत्यादि चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है। इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 11 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। वहीं अगर धनतेरस खरीदारी के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो इस प्रकार है-
अभिजीत मुहूर्त-11:43 दोपहर से 12;27 दोपहर
शुभ चौघड़िया-11:59 दोपहर से दोपहर 01:22 तक
चर चौघड़िया-सायंकाल 04 बजकर 07 मिनट से सायंकाल 05 बजकर 30 मिनट तक

Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye (धनतेरस पर क्या खरीदें)

धनतेरस पर लोग मुख्य रूप से सोना-चांदी के आभूषण, बर्तन, धनिये के बीज, झाड़ू और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते हैं। इसके अलावा ये दिन वाहन और जमीन की खरीदारी के लिए भी शुभ माना जाता है। इसलिए कई लोग इन चीजों की खरीदारी के लिए धनतेरस आने का इंतजार करते हैं।
वहीं ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुबेर यंत्र, गोमती चक्र, श्री धन वर्षा यंत्र, महाल्क्ष्मी यंत्र और पारद यंत्र खरीदने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। लेकिन अगर आप धनतेरस पर किसी वजह से इन सभी चीजों की खरीदारी नहीं कर सकते हैं तो आप सिर्फ धनिये के बीज भी खरीद सकते हैं। मान्यता है इस दिन धनिये के बीज खरीदकर उसे मां के चरणों में अर्पित करने से धन की कभी कमी नहीं होती।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited