Dhanteras 2023 Yama Deepam: धनतेरस पर यम के नाम का दीपक क्यों जलाया जाता है, जानें इसे जलाने की सही विधि
Dhanteras 2023: दिवाली त्योहार की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras 2023) से होती है। धनतेरस हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन यम के नाम का दीपक क्यों जलाया जाता है। इसकी सही विधि के बारे में। यहां जानें सारी जानकारी।



Dhanteras 2023
Dhanteras 2023: धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पर सोना, चांदी या कुछ नया सामान खरीदने की परंपरा है। धनतेरस पर यम के नाम का दीपक भी जलाया जाता है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुंबेर की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने से साधक को कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है। इस दिन रात के समय दक्षिण दिशा की ओर चार दिशाओं की तरफ चौमुख दीप जलाया जाता है। जिसे यम दीपक के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं यम दीपक क्यों जलाया जाता है और इसे जलाने की विधि क्या है।
यम के नाम का दीपक क्यों जलाया जाता है
धनतेरस के दिन यम दीपक कैसे जलाया गया। इसके बारे में एक पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार एक राज्य में हेम नाम का एक राजा था। ईश्वर की कृपा से उन्हें एक पुत्र प्राप्त हुआ। जब विशेषज्ञों ने उनके बेटे की कुंडली देखी तो उन्हें पता चला कि शादी के चार महीने बाद राजकुमार की मृत्यु हो जाएगी। ऐसे में राजा ने उसे ऐसी जगह भेज दिया जहां किसी लड़की की परछाई भी उस पर न पड़े। लेकिन वहां उन्होंने एक राजकुमारी से शादी की रीति के अनुसार विवाह के चौथे दिन यमराज के दूत राजकुमार के पास पहुंचे। जब राजकुमारी ने यह देखा तो वह बहुत रोई। दूतों ने यमराज को यह सब बताया और यम के दूतों में से एक ने कहा: "हे यमराज, किसी व्यक्ति को अकाल मृत्यु से बचाने का कोई उपाय नहीं है।'' तब यमराज ने कहा कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में दक्षिण दिशा में मेरे नाम का दीपक जलाने से तुम अकाल मृत्यु से बच जाओगे। इसीलिए हर साल धनतेरस पर यम दीपक जलाने की परंपरा है।
यम दीपक जलाने की विधिधनतेरस के दिन आटे का चौकोर दीपक बनाएं या मिट्टी के दीपक के चारों ओर बाती रखें और उस पर सरसों का तेल डालें। फिर इस दीपक को घर की दक्षिण दिशा में जलाएं। दीपक जलाते समय मंत्रों का जाप करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आ...और देखें
जब सनातन की शक्ति के आगे झुक गया था औरंगजेब, खुद करवाया भव्य मंदिर का निर्माण, मौजूद है लिखित सबूत
Dashama Ni Aarti Lyrics: आरती श्री दशा माता की, जय सत-चित्त आनंद दाता की...दशामा की आरती यहां पढ़ें
Gudi Padwa 2025 Date, Puja Vidhi: 29 या 30 मार्च, जानें गुड़ी पड़वा की तिथि, शुभ मुहुर्त और पूजा विधि
Dasha Mata Puja Muhurat 2025: दशा माता की पूजा कैसे करें, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि और शुभ मुहूर्त
Dasha Mata Ke Geet: हो रही तेरी आरती मीनावाड़ा की दशा मां...यहां देखें दशा माता के सदाबहार गीत
योगी सरकार के 8 साल : पुलिस विभाग के कायाकल्प का काल, 'बंद PAC शुरू की, 2 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती'
RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन
Stock Market Today Updates: शेयर बाजार में निवेशकों की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 1000 उछला, जानें किन शेयरों ने मचाया तूफान
The Raja Saab: प्रभास की 'द राजा साब' से लीक हुआ जबरदस्त डांस सीक्वेंस, झुंड के बीच नाचते दिखे एक्टर
New Rules From April 1: एक अप्रैल से बदल जाएंगे पैन-आधार-UPI के ये नियम, चूक गए तो बिगड़ेंगे काम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited