लाइव अपडेट्स

Dhanteras 2024 Muhurat Time Live: धनतेरस के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त , यहां जानें वाहन की खरीदारी के शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां मिलेगी सटीक जानकारी

Dhanteras 2024 Date Time, Dhanatrayodashi Puja Shubh Muhurat, Vidhi, Dhanteras Par Kuber and Dhanvantri Ki Puja, Mantra, Aarti, Shopping Ka Shubh Samay Updates: धनतेरस का त्योहार भगवान धन्वंतरि के अवतरण की खुशी में मनाया जाता है। कहते हैं कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरि जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस तिथि को हर साल धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। जानिए धनतेरस पर्व क्यों मनाया जाता है, इस दिन क्या करते हैं, पूजा और खरीदारी का मुहूर्त क्या रहेगा, यहां जानिए सबकुछ।

Dhanteras 2024 Muhurat Time Live: धनतेरस के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त , यहां जानें वाहन की खरीदारी के शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां मिलेगी सटीक जानकारी

Dhanteras 2024 Muhurat Time Live: धनतेरस के दिन क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त , यहां जानें वाहन की खरीदारी के शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां मिलेगी सटीक जानकारी

Dhanteras 2024 Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi, Dhanteras Par Shopping Kuber, Dhanvantri Ki Puja, Mantra, Aarti Updates: धनतेरस का त्योहार दिवाली से दो दिन पहले आता है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। ये दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन खरीदी गई कीमती वस्तु में 13 गुना ज्यादा वृद्धि होती है। धनरेतस के दिन मुख्य रूप से सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और धनिये के बीज खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन लोग अपने घर में 13 दीये भी जलाते हैं। चलिए आपको बताते हैं धनतेरस का त्योहार क्यों और कैसे मनाया जाता है। साथ ही आप जानेंगे खरीदारी के शुभ मुहूर्त।

Dhanteras Par Kya Kharide

धनतेरस पूजा मुहूर्त 2024 (Dhanteras Puja Muhurat 2024)

धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:31 से रात 08:13 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल मुहूर्त 05:38 से 08:13 तक तो वृषभ काल मुहूर्त 06:31 से 08:27 तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि का प्रारम्भ 29 अक्टूबर 2024 को 10:31 AM पर होगा। वहीं त्रयोदशी तिथि की समाप्ति 30 अक्टूबर 2024 को 01:15 PM पर होगी।

Happy Dhanteras 2024 Wishes And Quotes In Hindi

धनतेरस खरीदारी मुहूर्त 2024 (Dhanteras Kharidari Muhurat 2024)
धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर की सुबह 10:31 से 30 अक्टूबर की सुबह 06:32 बजे तक रहेगा। ये समय हर तरह के सामान की खरीदारी के लिए अनुकूल है। इसके लावा अभिजीत मुहूर्त 29 अक्टूबर को 11:52 AM से 12:27 तक रहेगा।

Dhanteras Puja Muhurat 2024: Check Kuber Puja Timings, Mantra, Chalisa, Aarti Lyrics PDF in Hindi

धनतेरस चौघड़िया मुहूर्त 2024 (Dhanteras Choghadiya Muhurat 2024)

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 10:31 AM से 01:28 PM
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 02:51 PM से 04:15 PM
सायाह्न मुहूर्त (लाभ) - 07:15 PM से 08:51 PM
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 10:28 PM से 03:18 AM, अक्टूबर 30

धनतेरस सोने की खरीदारी का मुहूर्त 2024 (Dhanteras Gold Purchasing Muhurat 2024)

धनतेरस के दिन सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर 2024 की सुबह 10:31 से अगले दिन की सुबह 6:31 बजे तक रहेगा। तो वहीं धनतेरस पर खरीदारी का प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5:38 से 6:55 तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त शाम 6:31 से रात 8:13 तक रहेगा।

धनतेरस पर वाहन खरीदारी का मुहूर्त 2024 (Dhanteras 2024 Vehicle Buying Muhurat)

  • सुबह 9:18 से सुबह 10:41 तक
  • सुबह 10:41 से दोपहर 12:05 तक
  • दोपहर 12:5 से 1:28 तक
  • रात 7:15 से 8:51 तक

धनतेरस यमदीपम मुहूर्त 2024 (Dhanteras Yama Deepam Muhurat 2024)

धनतेरस पर यम दीपम शुभ मुहूर्त शाम 05:38 से 06:55 बजे तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि का प्रारम्भ 29 अक्टूबर 2024 को 10:31 AM पर होगा। त्रयोदशी तिथि की समाप्ति 30 अक्टूबर 2024 को 01:15 PM पर होगी।

Oct 28, 2024 | 08:51 PM IST

Dhanteras Puja Vidhi: धनतेरस पूजा विधि

पूजा शुरू करने से पहले मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। साथ ही घर में लक्ष्मी जी के पैरों के निशान बनाएं। इसके बाद माता लक्ष्मी, देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की षोडोपचार विधि से पूजा करें। भगवान को कुमकुम लगाएं और माला पहनाएं साथ ही अक्षत चढ़ाएं।
Oct 28, 2024 | 08:17 PM IST

धनतेरस की कथा: Dhateras ke katha

एकबार मृत्यु के देवता यमराज ने यमदूतों से प्रश्न किया कि क्या कभी मनुष्य के प्राण लेने में तुमको कभी किसी पर दया आती है. यमदूतों ने कहा कि नहीं महाराज, हम तो केवल आपके दिए हुए निर्देषों का पालन करते हैं. फिर यमराज ने कहा कि बेझिझक होकर बताओ कि क्या कभी मनुष्य के प्राण लेने में दया आई है. तब एक यमदूत ने कहा कि एकबार ऐसी घटना हुई है, जिसको देखकर हृदय पसीज गया. एक दिन हंस नाम का राजा शिकार पर गया था और वह जंगल के रास्ते में भटक गया था और भटकते-भटकते दूसरे राजा की सीमा पर चला गया. वहां एक हेमा नाम का शासक था, उसने पड़ोस के राजा का आदर-सत्कार किया. उसी दिन राजा की पत्नी ने एक पुत्र को जन्म भी दिया
Oct 28, 2024 | 07:49 PM IST

धनतेरस के दिन किस की पूजा की जाती है: Dhanteras ke din kiski puja ke jati hai

धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है. पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन से धनवंतरी हाथों में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है. इसके साथ ही कोई भी नई चीज घर में लाना शुभ माना जाता है
Oct 28, 2024 | 07:20 PM IST

धनतेरस पूजन विधि: Dhanteras Pujan Vidhi

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें.
शुभ मुहूर्त में धन्वंतरि भगवान, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करें.
पूजा के दौरान उनके आगे देसी घी का दिया जलाएं.
घर के द्वार और अन्य जगहों पर भी दीपक जलाएं.
धन्वंतरि भगवान, माता लक्ष्मी और कुबेर को पीली मिठाई चढाएं और आरती करें
Oct 28, 2024 | 07:00 PM IST

Dhanteras 2024 Muhurat: धनतेरस 2024 मुहूर्त

धनतेरस पूजा मुहूर्त06:31 पी एम से 08:13 पी एम
धनतेरस प्रदोष काल समय 202405:38 पी एम से 08:13 पी एम
धनतेरस वृषभ काल समय 202406:31 पी एम से 08:27 पी एम
धनतेरस अभिजीत मुहूर्त 202411:42 ए एम से 12:27 पी एम
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ29 अक्टूबर 2024 को 10:31 ए एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त30 अक्टूबर 2024 को 01:15 पी एम बजे
यम दीपम मुहूर्त 202405:38 पी एम से 06:55 पी एम
Oct 28, 2024 | 06:40 PM IST

धनतेरस को वाहन खरीदने का मुहूर्त 2024

शाम 4:13 से 5:36 बजे तक अमृत (सर्वश्रेष्ठ समय): शाम 5:36 से 7:14 बजे तक चर (सामान्य समय): रात 7:14 से 8:51 बजे तक
Oct 28, 2024 | 06:20 PM IST

धनतेरस के दिन क्या -क्या लेना चाहिए: Dhanteras ke din kya- kya lena chahiye

धनतेरस की शुभ तिथि पर सोना-चांदी, पीतल या स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए. इस दिन लोहा, प्लास्टिक या काले रंग की चीजें न खरीदें. 3. धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदने का भी चलन है
Oct 28, 2024 | 05:58 PM IST

Dhanteras Donts (धनतेरस के दिन क्या ना करें)

धनतेरस के दिन प्लास्टिक से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
इसके साथ ही इस दिन तेल, घी, रिफाइंड ऑयल खरीदने से भी बचना चाहिए।
धनतेरस के दिन घर में गंदगी नहीं रहनी चाहिए।
इसके साथ ही धनतेरस पर घर में अंधेरा नहीं होना चाहिए।
इस दिन किसी को भी भूलकर पैसा उधार नहीं देना चाहिए।
धनतेरस पर घर से किसी भी तरह की चीज को ना बेंचे।
Oct 28, 2024 | 05:30 PM IST

Dhanteras Shopping Muhurat 2024 (धनतेरस खरीदारी मुहूर्त 2024)

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 30 अक्टूबर की सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। आप इस दौरान किसी भी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
Oct 28, 2024 | 04:52 PM IST

29 October 2024 Panchang

अभिजीत मुहूर्त-11:51 am से 12:35 pm तक।

विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:23 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:22 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:08am तक

अमृत काल-06:04am से 07;42am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:25तक रात

संध्या पूजन-06:22 pm से 07:04pm तक
Oct 28, 2024 | 04:24 PM IST

धनतेरस पूजा विधि- Dhanteras Puja Vidhi

धनतेरस के दिन शाम के समय कुबेर देव और माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। उसके बाद धन्वंतरि देव, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता के सामने घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद उन्हें फल और फूल चढ़ाएं। फिर माता लक्ष्मी और कुबेर देव को उनका प्रिय भोग लगाएं।
Oct 28, 2024 | 03:58 PM IST

धनतेरस क्यों मनाया जाता है: Dhanteras kyun manaya jata hai

इसके साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की भी उत्पत्ति हुई। वहीं, आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वन्तरि भी कलश लेकर प्रकट हुए थे। पंचांग गणना के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वन्तरि प्रकट हुए थे। इसके लिए हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है।
Oct 28, 2024 | 03:24 PM IST

What to buy on dhanteras 2024: धनेतरस पर क्या खरीदना चाहिए

धनतेरस पर सोना चांदी, तांबा और अ्य धातुओं को खरीदना शुभ माना गया है। दरअसल, यह सभी वस्तुएं माता लक्ष्मी को अधिक प्रिय हैं। ऐसे में इनकी खरीदारी करने से घर परिवार में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
Oct 28, 2024 | 03:00 PM IST

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए 2024: Dhanteras par Kya kharidna Chahiye

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, झाड़ू और धनिया खरीदना शुभ होता है।
Oct 28, 2024 | 02:35 PM IST

29 October 2024 Shubh Muhurat (29 अक्टूबर 2024 शुभ मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त-11:51 am से 12:35 pm तक।
विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:23 pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:22 pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:08am तक
अमृत काल-06:04am से 07;42am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:25तक रात
संध्या पूजन-06:22 pm से 07:04pm तक
Oct 28, 2024 | 01:52 PM IST

Dhanteras Shopping Muhurat 2024 (धनतेरस खरीदारी मुहूर्त 2024)

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 30 अक्टूबर की सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। आप इस दौरान किसी भी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
Oct 28, 2024 | 01:11 PM IST

Dhanteras Par Kya Karte Hain: धनतेरस पर क्या करते हैं

धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इनके मंत्रों का जाप किया जाता है। इस दिन बर्तन, सोना-चांदी, झाड़ू, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा और धनिया के बीज खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन शाम में यम के नाम का दीपक निकालते हैं।
Oct 28, 2024 | 11:54 AM IST

Dhanteras Ke Din Kya Kharide Aur Kya Na Kharide: धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या नहीं

  • इस दिन चांदी और पीतल के बर्तन जरूर खरीदने चाहिये।
  • माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये यंत्र, कौड़ियां और धनिया खरीदें।
  • इस दिन कांच का सामान खरीदने से बचना चाहिये।
  • इस दिन काले रंग की चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए।
Oct 28, 2024 | 11:09 AM IST

Dhanteras Par Kaisa Bartan Kharidna Chahiye: धनतेरस पर किस धातु का बर्तन खरीदना चाहिए

धनतेरस पर अपनी रसोई के लिए कोई न कोई बर्तन जरूर खरीदें। इस दिन तांबे, पीतल और चांदी के बर्तन खरीदना बेहद शुभ होता है। लेकिन स्टील, कांच, एल्युमिनियम और लोहे के बर्तन इस त्योहार पर खरीदने से आपको बचना चाहिए।
Oct 28, 2024 | 10:28 AM IST

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन नमक खरीदने से क्या होता है

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस वाले दिन नमक खरीदने से धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा बनती है। इसलिए धनतेरस पर नमक जरूर खरीदें।
Oct 28, 2024 | 09:10 AM IST

Dhanteras Aur Diwali Kab Ki Hai: धनतेरस और दिवाली कब है 2024 में

2024 में धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा तो वहीं दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
Oct 28, 2024 | 08:36 AM IST

धनतेरस पर यम दीपम जलाने की दिशा

यम दीपम दक्षिण दिशा में जलाना चाहिए क्योंकि ये यमराज की दिशा मानी जाती है। कहते हैं इस दिशा में यम के नाम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का डर नहीं रहता।
Oct 28, 2024 | 08:03 AM IST

यम दीपम की तिथि और मुहूर्त (Yama Deepam 2024 Date And Time)

2024 में धनतेरस के दिन यम दीपम जलाने का मुहूर्त 29 अक्टूबर की शाम 05:38 से शाम 06:55 तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर की सुबह 10:31 से 30 अक्टूबर की दोपहर 01:15 बजे तक रहेगी।
Oct 28, 2024 | 07:02 AM IST

धनतेरस किस दिन है 29 या 30 अक्टूबर

धनतेरस का त्योहार इस साल 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
Oct 28, 2024 | 06:20 AM IST

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन घर में कौन-कौन सी चीजें खरीदकर लानी चाहिए

  • सोने या चांदी के आभूषण
  • लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा
  • बर्तन
  • झाड़ू
  • सूखा धनिया
  • खील-बताशे
  • गोमती चक्र-कोड़ियां
Oct 27, 2024 | 08:02 PM IST

Dhantears Kharidari Items: धनतेरस पर क्या चीजें जरूर खरीदनी चाहिए

धनतेरस पर झाड़ू, धनिये के बीज, दिवाली के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, बर्तन, दिवाली पूजा का प्रसाद इत्यादि चीजों की खरीदारी जरूर करनी चाहिए। अगर आपके बजट में है तो सोने या चांदी के आभूषण भी खरीद सकते हैं।
Oct 27, 2024 | 07:28 PM IST

धनतेरस पर कितने दीये जलाने चाहिए

धनतेरस के दिन कुल 13 दीपक जलाने चाहिए। इसमें एक दीपक यम के नाम का जलाया जाता है।
Oct 27, 2024 | 07:05 PM IST

धनतेरस पर यम दीपक क्यों जलाया जाता है

असामयिक मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर के बाहर दीपक जलाया जाता है इसे ही यम दीपम के नाम से जाना जाता है।
Oct 27, 2024 | 06:51 PM IST

Dhantears Kharidari Items: धनतेरस पर क्या चीजें जरूर खरीदनी चाहिए

धनतेरस पर झाड़ू, धनिये के बीज, दिवाली के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, बर्तन, दिवाली पूजा का प्रसाद इत्यादि चीजों की खरीदारी जरूर करनी चाहिए। अगर आपके बजट में है तो सोने या चांदी के आभूषण भी खरीद सकते हैं।
Oct 27, 2024 | 06:39 PM IST

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए (Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye

सोने या चांदी के आभूषण
लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा
बर्तन
झाड़ू
सूखा धनिया
खील-बताशे
गोमती चक्र-कोड़ियां
Oct 27, 2024 | 06:20 PM IST

धनतेरस पर यम दीपक क्यों जलाया जाता है

असामयिक मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर के बाहर दीपक जलाया जाता है इसे ही यम दीपम के नाम से जाना जाता है।
Oct 27, 2024 | 06:01 PM IST

Dhanteras Upay: धनतेरस पर करें ये उपाय

धनतेरस के शुभ दिन पर आप नए बर्तन या रसोई का सामान जरूर खरीदें। इससे आपके घर में सौभाग्‍य और समृद्धि मिलती है।
Oct 27, 2024 | 05:42 PM IST

धनतेरस पर कितने दीये जलाने चाहिए

धनतेरस के दिन कुल 13 दीपक जलाने चाहिए। इसमें एक दीपक यम के नाम का जलाया जाता है।
Oct 27, 2024 | 05:21 PM IST

Dhantears Par Kaisa Bartan Kharide: धनतेरस पर किस चीज के बर्तन खरीदें

धनतेरस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए। मान्यता है कि बर्तन खरीदने से धन समृद्धि होती है।
Oct 27, 2024 | 05:08 PM IST

Dhanteras Aarti: धनतेरस के दिन किसकी आरती करनी चाहिए

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरि देव की आरती जरूर करनी चाहिए।
Oct 27, 2024 | 04:45 PM IST

Dhanteras Shopping: धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं

धनतेरस के दिन सोने, चांदी और पीतल की वस्तुएं और झाड़ू खरीदना शुभ होता है। हालांकि इस दिन काले या गहरे रंग की चीज़ें, चीनी मिट्टी, कांच, एल्युमीनियम, और लोहे से बनी चीज़ें नहीं खरीदी जाती हैं।
Oct 27, 2024 | 03:39 PM IST

Dhanteras Puja Vidhi: धनतेरस पूजा विधि

धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव की षोडशोपचार विधि से पूजा करनी चाहिए। इसके बाद शाम को मुख्य द्वार पर दीप जरूर जलाने चाहिए। धनतेरस के दिन शाम के समय यम देवता के नाम का दीपक भी जलाया जाता है।
Oct 27, 2024 | 03:05 PM IST

धनतेरस कब है 2024 में (Dhanteras Kab Hai 2024 Mein)

2024 में धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पंचांग अनुसार त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर की सुबह 10:31 से 30 अक्टूबर की दोपहर 01:15 बजे तक रहेगी।
Oct 27, 2024 | 02:12 PM IST

धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदा जाता है?

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के पीछे का कारण ये है कि, इससे घर में माँ लक्ष्मी का आगमन होता है, घर से नकारात्मकता दूर होती है, और माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
Oct 27, 2024 | 01:52 PM IST

धनतेरस के दिन कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए?

धनतेरस के दिन हमेशा विषम संख्या में (अर्थात 1, 3, 5) ही झाड़ू खरीदनी चाहिए।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited