Dhanteras 2024 Kab Hai: कब मनाया जाएगा धनतरेस का त्योहार, यहां जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, खरीदारी करने का समय सहित सारी जानकारी

Dhanteras 2024 Kab Hai: धनतेरस का त्योहार दीवाली पर्व के दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन से दीवाली के पर्व की शुरुआत हो जाती है। आइए जानें धनतेरस कब है और शुभ मुहूर्त सहित सारी जानकारी के बारे में।

Dhanteras 2024 Kab Hai

Dhanteras 2024 Kab Hai

Dhanteras 2024 Kab Hai: धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वन्तरि अमृत का कलश लेकर समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुए थे। धनतेरस के पर्व को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा करना और सोना, चांदी की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन आप स्टील के बर्तनों की खरीदारी और नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस साल धनतेरस कब मनाया जाएगा और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Rama Ekadashi 2024 Date

Dhanteras 2024 Kab Hai (धनतेरस कब है 2024 में)

धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि का आरंभ 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 30 अक्तूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।

Dhanteras 2024 Shubh Muhurat (धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त 2024)

धनतेरस का त्योहार इस साल 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है। इस दिन में धनतेरस की पूजा करना शुभ होगा। इस दिन प्रदोष काल शाम को 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

Dhanteras 2024 Shopping Shubh Muhurat (धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ समय 2024)

धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह में 10 बजकर 31 मिनट से लेकर 30 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त रहने वाला है। इस दिन आपको सोना खरीदने के लिए 20 घंटे 1 मिनट तक का समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस समय में आप वाहन भी खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस समय में भी आप खरीदारी कर सकते हैं।

Dhanteras 2024 Puja Vidhi (धनतेरस पूजा विधि)

  • धनतेरस के दिन सुबह स्नान के बाद अपने मंदिर की सफाई करें।
  • उसके बाद मंदिर में साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • इसके बाद चौकी पर कुबेर और धन्वन्तरि देव की प्रतिमा बिठाएं।
  • पूजा के दौरान सभी देवताओं को अक्षत, फूल और धूप दीप दिखाएं।
  • धन्वंतरि और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और घी के दीपक जलाकर आरती करें।
  • इस दिन शाम के समय में मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।

Dhanteras Mahatav (धनतेरस महत्व)

हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार को बहुत ही खास माना गया है। इस दिन धन्वंतरि भगवान के साथ- साथ कुबेर देवता और लक्ष्मी जी की पूजा भी की जाती है। इस दिन विधिवत इनकी पूजा करने से धन में वृद्धि होती है और सुख, समृद्धि आती है। धन्वंतरि भगवान की पूजा करने से परिवार के हर सदस्य को कष्ट और रोग से मुक्ति मिलती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited