Dhanteras 2024 Puja Muhurat Time: धनतेरस के दिन इस मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरी भगवान की पूजा, धन-धान्य से भर जाएगा घर

Dhanteras 2024 Puja Shubh Muhurat Timing, धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त, Dhanatrayodashi Laxmi, Kuber, Dhanvantri Dhanteras Puja Timing: धनतेरस के दिन भक्तजन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। इस साल धनतेरस पर्व 29 अक्टूबर 2024 की सुबह 10:31 से शुरू होकर 30 अक्टूबर की दोपहर 01:15 तक रहेगा। जानिए धनतेरस 2024 पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Dhanteras 2024 Puja Muhurat

Dhanteras 2024 Puja Shubh Muhurat Timing, धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त, Dhanatrayodashi Laxmi, Kuber, Dhanvantri Dhanteras Puja Timing: धनतेरस का त्योहार भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के दिन मनाया जाता है। कहते हैं कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को देवताओं के चिकित्सक और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि जी हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। यही वजह है कि हर साल इस तिथि पर धन्वंतरि देव की विशेष पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देवता के पूजन का भी विधान बताया गया है। चलिए आपको बताते हैं धनतेरस पूजा के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।

धनतेरस पूजा का मुहूर्त 2024 (Dhanteras Puja Ka Muhurat 2024)

धनतेरस पूजा मुहूर्त06:31 पी एम से 08:13 पी एम
धनतेरस प्रदोष काल समय 202405:38 पी एम से 08:13 पी एम
धनतेरस वृषभ काल समय 202406:31 पी एम से 08:27 पी एम
धनतेरस अभिजीत मुहूर्त 202411:42 ए एम से 12:27 पी एम
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ29 अक्टूबर 2024 को 10:31 ए एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त30 अक्टूबर 2024 को 01:15 पी एम बजे
यम दीपम मुहूर्त 2024 05:38 पी एम से 06:55 पी एम
धनतेरस चौघड़िया मुहूर्त 2024 (Dhanteras Choghadiya Muhurat 2024)

लाभ - उन्नति- 10:41 AM से 12:05 PM

अमृत - सर्वोत्तम- 12:05 PM से 01:28 PM

End Of Feed