Dhanteras 2024 Puja Vidhi Live Update: धनतेरस की पूजा कैसे की जाती है? यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि, मंत्र, कथा, आरती सहित सारी महत्वपूर्ण जानकारी
Dhanteras Ki Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Puja Samagri, Aarti, Mantra, Dhanteras Laxmi Pujan Vidhi At Home Live Update: धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन आयुर्वेद के देव धन्वंतरि जी समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने की विशेष परंपरा होती है।
Dhanteras Muhurat Time 2024
धनतेरस पूजा मुहूर्त 2024 (Dhanteras 2024 Puja Muhurat)
धनतेरस का त्योहार इस साल 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस पूजा का प्रदोष काल मुहूर्त शाम 05:38 से रात 08:13 बजे तक रहेगा। वहीं वृषभ काल मुहूर्त शाम 06:31 से रात 08:27 बजे तक रहेगा।
Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye
धनतेरस पूजा सामग्री (Dhanteras Puja Samagri List)
भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर, गंगा जल, 13 दिए, दिए में जलाने के लिए एक पैकेट रूई, पूजा के लिए एक थाली, लकड़ी की चौकी, चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीले रंग के कपड़े, पानी से भरा कलश, घी, माचिस, शक्कर या गुढ़, मौलवी, हल्दी, अक्षत, कपूर, धूप, अगरबत्ती।
धनतेरस पूजा विधि (Dhanteras Puja Vidhi In Hindi)
- धनतेरस के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है।
- पूजा शुरू करने से पहले मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। साथ ही घर में लक्ष्मी जी के पैरों के निशान बनाएं।
- इसके बाद माता लक्ष्मी, देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की षोडोपचार विधि से पूजा करें।
- भगवान को कुमकुम लगाएं और माला पहनाएं साथ ही अक्षत चढ़ाएं।
- इसके बाद भोग अर्पित करें। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि को कृष्ण तुलसी, गाय का दूध और उससे बना मक्खन जरूर चढ़ाना चाहिए।
- धनतेपस पर पीतल की कोई न कोई वस्तु खरीदकर भगवान धन्वंतरि को जरूर चढ़ाएं। साथ ही धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करें।
- अंत में माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरि जी की आरती करें और पूजा के बाद सभी में प्रसाद बांट दें।
- शाम के समय आटे से चौमुखा दीपक बनाएं और उसमें सरसों या तिल का तेल डालकर इसे घर के बाहर दक्षिण दिशा में रख दें।
धनतेरस के दिन यम-दीपदान की पूजन विधि (Yama Deepam Pujan Vidhi In Hindi)
यमदीपदान प्रदोष काल में करना चाहिए।
इसके लिए आपको आटे का एक बड़ा सा दीपक लेना है। इसके बाद स्वच्छ रुई लेकर दो लंबी बत्तियां बना लें। ये बत्तियां इस प्रकार रखें कि दीपक के बाहर बत्तियों के चार मुंह दिखाई दें।
फिर दीपक में तिल का तेल भरें और साथ ही उसमें कुछ काले तिल भी डाल दें।
प्रदोष काल में दीपक का रोली, अक्षत और पुष्प से पूजन करें। इसके बाद दीपक को घर के मुख्य दरवाजे के बाहर थोड़ी -सी खील और गेहूं से ढेरी बनाकर उसके ऊपर दक्षिण दिशा की तरफ रख दें।
इसके बाद ‘ॐ यमदेवाय नमः ’ कहते हुए दक्षिण दिशा में नमस्कार करें ।
धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या न खरीदें (Dhanteras Ke Din Kya Kharide Aur Kya Na Kharide)
- इस दिन चांदी और पीतल के बर्तन जरूर खरीदने चाहिये।
- माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये यंत्र, कौड़ियां और धनिया खरीदें।
- इस दिन कांच का सामान खरीदने से बचना चाहिये।
- इस दिन काले रंग की चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए।
धनतेरस कब है 2024 में (Dhanteras Kab Hai 2024 Mein)
2024 में धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पंचांग अनुसार त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर की सुबह 10:31 से 30 अक्टूबर की दोपहर 01:15 बजे तक रहेगी।धनतेरस क्यों मनाया जाता है: Dhanteras kyun manaya jata hai
धनतेरस का त्योहार भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के दिन के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन आयुर्वेद के देव धन्वंतरि जी समुद्र मंथन से हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस का दिन बर्तन की खरीदारी के लिए बेहद शुभ होता है।Dhanteras Dos (धनतेरस के दिन क्या करें)
- धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा की जाती है।
- इस दिन सोना-चांदी, धातु, धनिया और झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए।
- धनतेरस के दिन संध्या के समय मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं।
- इसके साथ ही धनतेरस के दिन घर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाएं।
- धनतेरस के दिन आप जरूरतमंद लोगों को जरूर दान करना चाहिए।
Vehicle Buying Muhurat On Dhanteras 2024 (धनतेरस पर वाहन खरीदारी का मुहूर्त 2024)
- 9:18 AM से 10:41 AM
- 10:41 AM से 12:05 PM
- 12:05 PM से 01:28 PM
- 07:15 PM से 08:51 PM
Dhanteras 2024 Puja Vidhi: धनतेरस की पूजा कैसे करें
धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव की षोडशोपचार विधि से पूजा की जाती है। इसके बाद शाम को मुख्य द्वार और आंगन में दीप जलाये जाते हैं। धनतेरस के दिन शाम के समय यम देवता के नाम का भी दीपक जलाया जाता है।Dhanteras Puja Mantra: धनतेरस पूजा मंत्र
ओम् महालक्ष्म्यै नमो नम:ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमो नम:
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दापय।।
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवा य धन्वंतराये:
Dhanteras Par Kya Nahi Kharidna Chahiye: धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए
धनतेरस पर काले या गहरे रंग की चीजें, चीनी मिट्टी से बने सामान, कांच, एल्युमीनियम और लोहे से बनी चीजें भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए।Dhanteras 2024 Puja Vidhi: धनतेरस के दिन धनिये के बीज खरीदकर क्या करना चाहिए
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना बहुत लाभकारी माना जाता है। इन बीजों को खरीदकर देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि को अर्पित करें।धनतेरस के दिन धन प्राप्ति के लिए खरीदें ये चीजें
धनतेरस को सोना, चांदी, बर्तन, साथ ही हल्दी, झाड़ू, नमक और धनिया के बीज (धनिया के बीज) जैसी चीजें खरीदने के लिए बेहद भाग्यशाली समय माना जाता है, माना जाता है कि ये सभी अच्छी किस्मत और अच्छा स्वास्थ्य देती हैं।Dhanteras 2024 Puja Vidhi: धनतेरस सरल पूजा विधि
- धनतेरस के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- चौकी पर मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरि और कुबेर जी की प्रतिमा को विराजमान करें।
- इसके बाद दीपक जलाएं और चंदन का तिलक लगाकर आरती उतारें।
- कुबेर जी के मंत्र ॐ ह्रीं कुबेराय नमः का 108 बार जप करें और धनवंतरी स्तोत्र का पाठ करें।
- इसके पश्चात मिठाई और फल समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।
- श्रद्धा अनुसार दान करें, ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
Kuber Yantra: धनतेरस पर इस तरह करें कुबेर यंत्र स्थापित
सबसे पहले कुबेर यंत्र का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद पूजा करें और ॐ कुबेराय नम: मंत्र का उच्चारण करें। इसके बाद आप इस कुबेर यंत्र की स्थापना अपने पूजा घर, तिजोरी या कार्यस्थल पर सकते हैं। इससे आपके धन आगमन के द्वार खुलते हैं।Kuber Puja On Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन मंत्रों से करें कुबेर देवता की पूजा
भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त करने के लिए आप धनतेरस पर इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। मंत्रों के जाप के दौरान अपना मुख दक्षिण दिशा में रखें।ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।
Dhanteras Par Kya Kharidna Chahiye: धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए
सोने या चांदी के आभूषण, लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा, बर्तन, झाड़ू, सूखा धनिया, खील-बताशे, गोमती चक्र-कोड़ियां© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited