Dhanteras Kuber Puja Vidhi: धनतेरस के दिन करें कुबेर देवता की पूजा, यहां जानिए पूरी विधि
Dhanteras Kuber Puja Vidhi: धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा का विधान है। इस दिन कुबेर देवता की पूजा पूरे विधि- विधान से की जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा कैसे करनी चाहिए।



Dhanteras Kuber Puja Vidhi: धनतेरस का पर्व इस साल 29 अक्तूबर 2024 को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में कुबेर देवता को धन का देवता माना जाता है। धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है और सौभाग्य भी बढ़ता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है। धनतेरस के दिन नई चीजें भी खरीदी जाती है। धनतेरस पर कुबेर देव की पूजा करना से सुख, समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानें धनतेरस के दिन कुबेर महाराज की पूजा कैसे की जाती है। यहां जानें कुबेर देव की पूजा विधि के बारे में।
Dhanteras Kuber Puja Vidhi (धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा कैसे करें)- धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा का विधान है।
- इस दिन सुबह साफ सफाई करके घर के मंदिर में कुबेर देवता की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।
- धनतेरस के दिन कुबेर देवता की मूर्ति पर चंदन लगाएं।
- इस दिन पूजा के समय कुबेर देवता के मंत्रो का जाप करें।
- भगवान कुबेर को पूजा के समय हल्दी, धनिया, कमल गट्टे, दूर्वा जरूर अर्पित करना चाहिए।
- पूजा के अंत में कुबेर देवता की आरती करें और भोग लगाएं।
Kuber Devta Mantra (कुबेर देवता मंत्र)ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
Dhanteras 2024 Puja Shubh Muhurat (धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त)धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में ही धनतेरस का दीपक भी जलाया जाएगा।
धनतेरस 2024: People also ask
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हु...और देखें
Holi Bhai Dooj 2025: होली भाई दूज कब है 15 या 16 मार्च? जानिए सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि
Holi Bhai Dooj Date 2025: होली भाई दूज कब है 15 या 16 मार्च, जान लें इसकी सही डेट और मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 15 March 2025: चैत्र महीने का हुआ आरंभ, जान लें आज के सभी शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और खास उपाय
Surya Grahan Time 2025: क्या आज सूर्य ग्रहण है, जानिए कितने बजे से शुरू होगा ग्रहण
Chandra Grahan 2025 Today Timing: होली पर चंद्र ग्रहण कब से कब तक लगा रहेगा, क्या सूतक काल भी लगेगा, जानिए पूरी डिटेल अंदर
कनाडा में अब मार्क कार्नी 'राज', ले ली पीएम पद की शपथ; जस्टिन ट्रूडो की सत्ता खत्म
Holi Bhai Dooj 2025: होली भाई दूज कब है 15 या 16 मार्च? जानिए सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि
कब अंतरिक्ष से वापस आएंगी सुनीता विलियम्स? फाइनली NASA ने लॉन्च कर दिया मिशन, SpaceX के रॉकेट ने भरी उड़ान
Holi Bhai Dooj Date 2025: होली भाई दूज कब है 15 या 16 मार्च, जान लें इसकी सही डेट और मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 15 March 2025: चैत्र महीने का हुआ आरंभ, जान लें आज के सभी शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और खास उपाय
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited