Dhanteras Par Kitne Diya Jalaye: धनतेरस पर कितने दीपक जलाने चाहिए, जानिए कौन सा दीया कहां रखना चाहिए
Dhanteras Ke Din 13 Diya Kaise Jalaye: धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजा और धनवंतरि जी की पूजा करने का विशेष प्रचलन है। साथ ही इस दिन नई वस्तुओं की खरीदारी भी बेहद शुभ मानी जाती है। इसके अलावा इस दिन 13 दीपक जलाना भी बेहद शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन 13 दीये कहां-कहां जलाने चाहिए।

Dhanteras Par Kitne diye Jalane Chahiye
Dhanteras Ke Din 13 Diya Kaise Jalaye: धनतेरस के त्योहार से ही दिवाली पर्व का शुभारंभ हो जाता है। पौराणिक कथाओ के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन से धन्वंतरि भगवान की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए धनतेरस के दिन धन्वंतरि जी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन दीप दान करने की भी विशेष परंपरा है क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति को उसके सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। धनतेरस के दिन से ही दीप जलाना भी प्रारंभ हो जाता है और जो अगले 5 दिनों तक जलाया जाता है। लेकिन धनतेरस के दिन 13 दीपों को जलाने का खास महत्व होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Dhanteras Ke Din Kitne Deepak Jalane Chahiye (धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाने का महत्व)
घर के इन कोनों में रखें यह 13 दियें मिलेगी सुख, शांति और सफलता
पहला दीया – घर में पहला दीया दक्षिण कोने में जलाएं जो कि यमराज की दिशा होती है। ऐसा करने से घर पर आकाल मृत्यु का साया नहीं पड़ता है।
दूसरा दीया – घी का दीया जलाकर पूजा घर में ईशान दिशा की ओर देवताओं के सामने रखें, जिसमें आप एक केसर का धागा भी डाल सकते हैं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर को समृद्ध आती है।
तीसरा दीया – अपने परिवार को बुरी नज़र से बचाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीया जरूर रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती हैं।
चौथा दीया – घर में चौथा दीया तुलसी जी के पास जलाएं जिससे घर का वातावरण पवित्र और खुशहाल रहेगा।
पांचवा दीया – घर की छत को साफ-सुथरा कर वहां पर पांचवा दीया रखने से घर सुरक्षित रहता है।
छठा दीया – सरसों के तेल में जलाये हुए दीये को पीपल के पेड़ के नीचे रखें। ऐसा कहते है की पीपल के पेड़ में माता लक्ष्मी का वास होता है और ऐसा करने मात्र से ही व्यक्ति को धन की हानि नहीं होती हैं।
सातवां दीया – धनतेरस के दिन सातवां दीया पड़ोस के किसी भी मंदिर में जला दें।
आठवां दीया – घर में आठवां दीया कूड़े के पास जलाना चाहिए।
नौवां दीया – घर के वॉशरूम के बाहर में दीप जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
दसवां दीया – धनतेरस के दिन दसवां दीया खिड़कियों पर जलाएं।
ग्यारवां दीया – दीये को घर की रसोई में रखने से अन्न और भुखमरी की समस्या नही होती है।
बारहवां दीया – धनतेरस की रात को बेल के वृक्ष के नीचे दीप रखने से घर की संपत्ति में वृद्धि होती हैं।
तेरहवां दीया – अंतिम दीये को अपने घर की तरफ आने वाले चौराहे पर जलाएं।
दीप जलाते समय करें इस मंत्र का जाप –
1. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं कुबेराय नम
2. ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
धनतेरस 2024: People also ask
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक की रहने वाली हूं। कई फील्ड्स में करियर की प्लानिंग करते-करते शब्दों की लय इतनी पसंद आई कि फिर पत्रकारिता से जुड़ गई।...और देखें

Aaj Ka Panchang 16 March 2025: आज है चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, यहां पढ़ें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारी

Holi Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat: होली भाई दूज पर भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त यहां देखें

Holi Bhai Dooj 2025: होली भाई दूज कब है 15 या 16 मार्च? जानिए सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Surya Grahan Time 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण कब है, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Holi Bhai Dooj Date 2025: होली भाई दूज कब है 15 या 16 मार्च, जान लें इसकी सही डेट और मुहूर्त
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited