Dhanvantri Puja Vidhi 2023: धनतेरस पर ऐसे करें भगवान धन्वंतरि की पूजा,यहां देखें पूरी विधि
Dhanteras Puja Vidhi 2023: धनतेरस भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्नोत्री की पूजा करने से चिंताएं और कष्ट दूर होते हैं। इस बार धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।

Dhanvantri Puja Vidhi
Dhanvantri Puja Vidhi 2023: धनतेरस को धन और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। भगवान धन्वंतरि आरोग्य प्रदान करते हैं। अच्छा स्वास्थ्य सबसे बड़ा सुख है। यदि हम बीमारियों से दूर हैं तो यह समझ लेना चाहिए कि हम संसार के सुखी व्यक्ति हैं। इसलिए धन का संबंध यहां आरोग्य से किया गया। आरोग्यता होगी तभी कोई व्यक्ति धन का भोग कर पाएगा । धन की तीन ही गति होती है उपभोग,दान और नाश। यदि हम धन का उपभोग नहीं करते और समय समय पर समुचित दान नहीं करते तो धन का नाश होना निश्चित है। आइये भगवान धन्वंतरि को बहुत ही सरल,सहज और भक्तिमय तरीके से प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
इस विधि से करें पूजा (Dhanteras Puja Vidhi)सबसे पहले मिट्टी का हाथी बनाएंगे। अब भगवान धन्वंतरि का चित्र या मूर्ति स्थापित करेंगे। काठ के आसन पे लाल वस्त्र बिछाकर दोनों को स्थान देते हैं। अब नीचे कुश के आसन पे बैठकर पूजा करने बैठते हैं। शुद्ध चांदी या ताम्र के आचमनी से तीन बार जल का आचमन करते हैं। श्री गणेश जी के पूजन से पूजा आरंभ करते हैं। अब सबको पुष्प चढ़ाते हैं। हाथ में अछत और पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करते हैं। यदि आप किसी विशेष उद्देश्य से पूजा कर रहे हैं तो संकल्प भी कर सकते हैं। याद रहे भगवान को विधि विधान से पंचामृत स्नान कराते हैं। वस्त्र धारण कराएंगे। रोली या चंदन से तिलक करेंगे। अब सम्पूर्ण पूजन करेंगे जिसमें फल,पान का पत्ता,चांदी और स्वर्ण के सिक्के इनको अर्पित करके चालीसा पढ़ेंगे। अंत में हवन करके आरती करेंगे। भगवान धन्वंतरि से दोनों हाथ जोड़कर यह प्रार्थना करें कि हे स्वास्थ्य के देवता,हे धन के देवता हमको निरोग कीजिये और धन प्रदान करिये और हमारे धन का व्यय रोग पर कदापि मत खर्च हो उतना हम किसी नेक कार्य या गरीबों में दान करेंगे। हे धन्वंतरि भगवान मैं आपके शरण में हूं । आप हमको आरोग्य दीजिये। श्री धन्वंतरि देवः शरणम मम्।। इस मंत्र को कम से कम 108 बार जपें। साथ में धन प्राप्ति की प्रार्थना भी करें। इसके साथ श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तं के 16 मंत्रों का जप करें इससे आपको बहुत से सरल विधि से धन प्राप्त होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

Jagannath Rath Yatra 2025 Live Updates: कब गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे भगवान जगन्नाथ, जानें कब- कब क्या होगा? देखें, मंत्र और आरती लिरिक्स

Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथ की रस्सी क्यों है इतनी खास? जानें क्या है इनका नाम और आध्यात्मिक महत्व

Muharram 2025 Date in India: कब दिखेगा मुहर्रम का चांद? तारीख के साथ जानें मुहर्रम क्यों है अर्थ और यह शोक का महीना

शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या है अंतर? जानें, कहां से हुई इनकी उत्पत्ति

Durga Chalisa Lyrics: नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी... गुप्त नवरात्रि के नौ दिन करें दुर्गा चालीसा का पाठ
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited