Dhanteras 2022 Muhurat: धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू की खरीदारी का शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2022 Purchase Time, Muhurat: धनतेरस वाले दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी का विशेष महत्व माना जाता है। जानें इस धनतेरस खरीदारी के कौन से मुहूर्त हैं शुभ।

Dhanteras 2022 Muhurat: धनतेरस पूजा और खरीदारी शुभ मुहूर्त 2022
Dhanteras 2022 Puja Vidhi, Muhurat, Aarti Live Updates
धनतेरस 2022 खरीदारी के शुभ मुहूर्त (Dhanteras Kharidari Shubh Muhurat 2022)
पहला शुभ मुहूर्त- सुबह 7:51 से दोपहर 12 बजे तक
दूसरा शुभ मुहूर्त- दोपहर 1:30 से 3 बजे तक
तीसरा शुभ मुहूर्त- शाम 6 से रात 10:30 बजे तक
विशेष जानकारी- राहुकाल 23 अक्टूबर को 4:19 बजे से शाम 5ः44 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में खरीदारी करने से बचें।
धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त (Dhanteras 2022 Puja Muhurat)
धनतेरस के दौरान लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में की जाती है। ये मुहूर्त सूर्यास्त के बाद प्रारम्भ होता है और लगभग 2 घण्टे 24 मिनट तक रहता है। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरू हो रहा है जिसकी समाप्ति शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगी। वहीं प्रदोष काल शाम 05:33 से रात 08:05 तक रहेगा और वृषभ काल शाम 06:58 से रात 08:54 तक रहेगा।
धनतेरस पर शुभ संयोग: 23 अक्टूबर धनतेरस पर सुबह से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू हो गया है जो पूरे दिन और रात्रि तक रहेगा। इसके साथ ही दोपहर 2:30 बजे से अमृत सिद्धि योग भी शुरू हो जाएगा। इन योग के कारण ये पूरा दिन ही खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।
धनतेरस पर किन चीजों को खरीदना होता है शुभ: मान्यताओं के अनुसार इस दिन नए बर्तन, सोना, चांदी आदि के आभूषण, नए वस्त्र, घर की साज-सज्जा का सामान, झाड़ू, धनिया और दीपावली पर पूजन के लिए भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति आदि खरीदना शुभ माना गया है। इसके साथ ही इस दिन गृहप्रवेश, नींवपूजन, नए घर की बुकिंग, बिजनेस डील और नए वाहन की खरीदारी भी शुभ फलदायी होती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Kal ka Panchang: संडे को सूर्य उपासना के लिए क्या है सही समय, ये रही करण, योग, दिशा शूल और राहु काल की जानकारी

करियर में तेजी से आगे बढ़ना है? अपनाएं लाल किताब के ये सरल उपाय

प्रवचन: जब कहीं सुकून ना मिले, तब पढ़ें बाबा नीम करोली के ये दिल छू लेने वाले विचार

2027 तक नहीं कर सकते लापरवाही, इन 2 राशियों पर है शनि ढैय्या का साया, तुरंत नोट कर लें बचने के उपाय

रेवती नक्षत्र में शुक्र के आने से चमकी इन राशियों की किस्मत, चेक करें क्या आपकी राशि भी है इसमें
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited