Diwali 2023 Upay: दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, भरा रहेगा खजाना
Diwali 2023 Upay: लक्ष्मी पूजा भौतिक और आध्यात्मिक समृद्धि के लिए की जाती है। ऐसे में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए दिवाली से बेहतर कोई दिन नहीं है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन धन की देवी धरती पर आती हैं। तो आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Diwali Upay.
Diwali 2023 Upay In Hindi: हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व बहुत खास माना जाता है। दीवाली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। इस साल दीवाली का त्योहार 12 नवंबर रविवार के दिन मनाया जाएगा। दीवाली का त्योहार पूरे पांच दिनों तक चलता है। ऐसा कहा जाता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा साधक पर हमेशा बनी रहती है। दीवाली की रात माता लक्ष्मी धरती पर विचरण करने आती हैं और अपने भक्तों को धन- धान्य से भरती हैं। दिवाली के दिन कुछ उपायों को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं दीवाली के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
दिवाली पर करें ये उपाय ( Diwali 2023 Upay)गोमती चक्र
अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो गोमती चक्र अहम भूमिका निभाता है। गोमती चक्र एक विशेष प्रकार का पत्थर है। दिवाली की रात पूजा के दौरान इस गोमती चक्र को जलते हुए दीपक में रखें। अगले दिन आप गोमती चक्र को एक कपड़े में लपेटकर अपने समृद्धि स्थान पर रख दें।
मंत्र जाप
दिवाली की रात पूजा के समय माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से सुख, समद्धि आती है।
कमल फूल चढ़ाएं
मां को कमल के फूल बहुत प्रिय हैं इसलिए मां को कमल का फूल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।
13 दीप जलाएं
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनत्र की रात मुख्य द्वार पर 13 दीपक जलाने चाहिए। आपको घर के कोनों में लगे 13 दीपों को एक-एक करके जलाना है। धनतेरस के खास दिन पर कुल 26 दीपक जलाने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।
तुलसी पूजन
अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो दिवाली के दिन तुलसी की पूजा करें और मां तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे मां प्रसन्न होंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

काल भैरव को क्यों कहते हैं काशी का कोतवाल, रजिस्टर में दर्ज होता है हिसाब-किताब, जानें क्या है मान्यता

Pashupatinath Vrat Samagri List: पशुपति नाथ व्रत कैसे करें? यहां से नोट करें पूजा की सामग्री, पूरी लिस्ट

आज का पंचांग 16-06-2025: जानिए तिथि, नक्षत्र, योग और मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी

इन 6 मेहंदी डिजाइनों से खुलते हैं किस्मत के द्वार, जानिए कौन-सी आकृति है सबसे शुभ

कुंडली में इन ग्रहों के खराब होने पर बनता है जेल जाने का योग, समय रहते सुधार करना जरूरी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited