Diwali 2023 Puja Mantra: दीवाली पूजा मंत्र, यहां देखें लिरिक्स
Diwali 2023 Puja Mantra: दीवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश और मां सरस्वती की भी पूजा करने की परंपरा है। यहां देखें दीवाली पूजा मंत्र लिरिक्स।

Diwali Puja Mantra.
Diwali 2023 Puja Mantra: दीवाली के दिन मां लक्ष्मी के साथ- साथ भगवान गणेश और कुंबेर देवता की पूजा की जाती है। हर पूजा में मंत्र जाप करने का खास महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार बिना मंत्र के कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। दिवाली के दिन धन की देवी देवी लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही देवताओं के संरक्षक कुबेर और अन्य देवी-देवताओं की पूजा का भी विधान है। लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की पूजा करना गृहस्वामियों के लिए सर्वोत्तम माना गया हैमंत्र द्वारा देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। आइए देखते हैं दिवाली पूजा के समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
दिवाली पूजा मंत्र ( Diwali 2023 Puja Mantra)ॐ श्रीं श्रीयै नम:
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः॥
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
कुबेर मंत्र ( Kuber Mantra)धनदाय नमस्तुभ्यं निधिपद्माधिपाय च। भगवान् त्वत्प्रसादेन धनधान्यादिसम्पद:।।
दीवाली पूजा लक्ष्मी मंत्र ( Lakshmi Mantra)महालक्ष्मी मंत्र
ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।।
श्री लक्ष्मी बीज मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥
अर्घ्य मंत्र
क्षीरोदार्णवसम्भूते सुरासुरनमस्कृते।
सर्वदेवमये मातर्गृहाणार्घ्य नमो नम:।।
प्रार्थना मंत्र
सर्वमये देवि सर्वदेवैरलड्कृते।
मातर्ममाभिलाषितं सफलं कुरु नन्दिनी।।
Ganesh Mantra ( गणेश मंत्र)गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए क्या है इस मुहूर्त की महिमा, देखें राम दरबार की फोटोज

Aaj Ka Panchang 6 June 2025: इस दिन रहेगी निर्जला एकादशी, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल टाइम

June Vat Purnima 2025: जून में वट सावित्री पूर्णिमा व्रत कब है, जानिए इसकी सही डेट और मुहूर्त

Nirjala Ekadashi Daan: निर्जला एकादशी पर इन वस्तुओं का करें दान, मिलेगा अखंड पुण्य और विष्णु कृपा

Gayatri Jayanti 2025: गायत्री जयंती की पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, चालीसा और आरती सबकुछ यहां जानें
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited