Diwali 2024 Date: इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली, जानिए 2020 से लेकर 2030 तक की दिवाली डेट्स
Diwali 2024 Date: दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। जो हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यहां हम आपको बताएंगे 2024 में कब मनाई जाएगी दिवाली। साथ ही जानेंगे पिछले और आने वाले सालों की दिवाली की डेट।

Diwali 2024 Date
Diwali 2024 Date : दिवाली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज पर। दीपावली को दीप उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। भारत के अलावा नेपाल (Nepal) में भी ये त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार अंधकार पर प्रकाश की जीत को दर्शाता है। दिवाली के दिन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल दिवाली कब पड़ेगी। साथ ही आपको बताएंगे 2020 से लेकर 2030 तक की दिवाली की तारीखें।
दिवाली 2024 कब है (Diwali 2024 Date)
2024 में दिवाली का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 05:36 PM से 06:16 PM तक रहेगा। अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर की दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू हो जाएगी और इसकी समाप्ति 1 नवंबर की शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगी।
दिवाली डेट्स 2020 से 2030 तक (Diwali Dates 2020 To 2030)
साल | तारीख |
2020 | 14 नवंबर |
2021 | 4 नवंबर |
2022 | 24 अक्टूबर |
2023 | 12 नवंबर |
2024 | 1 नवंबर |
2025 | 20 अक्टूबर |
2026 | 8 नवंबर |
2027 | 29 अक्टूबर |
2028 | 17 अक्टूबर |
2029 | 5 नवंबर |
2030 | 26 अक्टूबर |
2025 में दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:08 से 08:18 बजे तक रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Aaj Ka Panchang 17 May 2025: आज का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? कब से कब तक लगेगा राहुकाल, जानिए पूरा पंचांग

Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी कब है 2025 में, जानिए इसकी सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

दूसरा बड़ा मंगल पर करें ये उपाय चमक जाएगी आपकी किस्मत

गुरु ने शत्रु ग्रह की राशि में किया प्रवेश, इन 3 राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़, रहें सावधान!

पंडित प्रदीप मिश्रा बोले – बस इतना कर लो, कर्ज खुद उतर जाएगा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited