लाइव अपडेट्स

Diwali 2024 Date, Laxmi Puja Muhurat: दिवाली कब है 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, ज्योतिष से जानिए सबसे सटीक जानकारी

Diwali 2024 Date, When is Deepawali, दिवाली कब है 31 October या 1 November 2024, Diwali Kab Manayi Jayegi 2024 Mein: दिवाली का त्योहार इस साल कब मनाया जाएगा 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? इसे लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि दोनों ही दिन पड़ रही है। तो ऐसे में जानिए किस दिन दिवाली लक्ष्मी पूजन करना रहेगा ज्यादा शुभ।

Diwali 2024 Date, Laxmi Puja Muhurat: दिवाली कब है 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, ज्योतिष से जानिए सबसे सटीक जानकारी
Diwali 2024 Date, When is Deepawali, दिवाली कब है 31 October या 1 November 2024, Diwali Kab Manayi Jayegi 2024 Mein: दिवाली या दीपावली की तारीख को लेकर दुविधा की स्थिति बनी हुई है क्योंकि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों ही दिन अमावस्या तिथि है। जो लोग उदया तिथि को ज्यादा महत्व देते हैं उनके अनुसार दिवाली 1 नवंबर 2024 को मनाना ज्यादा उचित है तो वहीं जो लोग प्रदोष काल से लेकर मध्य रात्रि के बीच अमावस्या तिथि को ज्यादा महत्व देते हैं वो 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने के पक्ष में हैं। ऐसे में ज्योतिषियों से जानते हैं कि दिवाली त्योहार 31 अक्टूबर या 1 नवंबर किस दिन मनाया ज्यादा सही रहेगा।

Ahoi Ashtami 2024 Date And Muhurat

दिवाली कब है 2024 (Diwali 2024 Date 31 October Or 1 November)
पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार दीपावली तिथि का निर्धारण का मुख्य प्रत्यय लक्ष्मी पूजा व अमावस्या अर्ध रात्रि की तांत्रिक उपासना है। मतलब अमावस्या की रात्रि वो भी अर्ध रात्रि मिले तथा लक्ष्मी पूजा मुख्यतः स्थिर लग्न में होती है। स्थिर लग्न 02 होते हैं वृष व सिंह।यह दोनों लग्न 31 की रात्रि में प्राप्त होंगे। अमावस्या की तांत्रिक सिद्धि की अर्ध रात्रि भी 31 को ही प्राप्त होगी। प्रदोष शब्द जहां भी आएगा वह शुभ रहेगा। प्रदोष का सम्बंध शिव व शिव उपासना से होता है। लक्ष्मी पूजन व्यावसायिक प्रतिष्ठान में प्रदोष व वृष लग्न में तथा घर में प्रदोष व सिंह लग्न में होती है। दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। दीपावली की अमावस्या की अर्ध रात्रि में सिद्धि वर्षा होती है। बड़े साधक इसी रात्रि को माता काली उपासना करते हैं। अमावस्या मूलतः धन के साथ शक्ति उपासना है।

दिवाली लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 2024 (Diwali Laxmi Pujan Shubh Muhurat 2024)
31 अक्टूबर 2024 को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 36 मिनट से रात 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। तो वहीं दिल्ली के समयानुसार वृषभ लग्न शाम 06:25 से लेकर रात को 8:20 तक रहेगा।

दिवाली पर निशीथ काल मुहूर्त 2024 (Diwali Nishita Kaal Muhurat 2024)
दिवाली पर निशीथ काल मुहूर्त 31 अक्टूबर की रात 11:39 से लेकर देर रात 12:31 तक रहेगा। कई लोग इस समय पर लक्ष्मी पूजन करते हैं। निशीथ काल पूजन विशेष रूप से तांत्रिक क्रियाओं के लिए ज्यादा अच्छा माना गया है।

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त 2024 (Diwali 2024 Shubh Choghadiya Muhurat)
  • शुभ चौघड़िया शाम 4:13 से 5:36 तक (31 अक्टूबर 2024)
  • अमृत चौघड़िया 5:36 से लेकर 7:13 तक (31 अक्टूबर 2024)
  • चर चौघड़िया 7:13 से लेकर 8:50 तक (31 अक्टूबर 2024)
  • लाभ चौघड़िया 12:04 AM से लेकर 1:42 AM तक (1 नवंबर 2024)
  • अगले दिन शुभ चौघड़िया 03:19 ए एम से 04:56 ए एम (1 नवंबर 2024)
  • अगले दिन अमृत चौघड़िया 04:56 ए एम से 06:33 ए एम (1 नवंबर 2024)


दिवाली 2024 कैलेंडर (Diwali 2024 Calendar)
29 अक्टूबर 2024, मंगलवार- धनतेरस, यम दीपम
30 अक्टूबर 2024, बुधवार- काली चौदस, हनुमान पूजा, छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी
31 अक्टूबर 2024, गुरुवार- बड़ी दिवाली, लक्ष्मी पूजा
2 नवंबर 2024, शनिवार - गोवर्धन पूजा
3 नवंबर 2024, रविवार - भाई दूज
Oct 22, 2024 | 01:56 PM IST

दिवाली लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त 2024 (Diwali Laxmi Puja Muhurat 2024)

2024 में दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर की शाम 05:36 से लेकर 8:11 तक रहेगा। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जा सकेगी। तो वहीं लक्ष्मी पूजा के लिए निशीथ काल शुभ मुहूर्त रात 11:39 से लेकर 12:31 तक रहेगा।
Oct 22, 2024 | 01:35 PM IST

दिवाली किस तारीख की है 31 अक्टूबर या 1 नवंबर

इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। क्योंकि इस दिन अमावस्या तिथि प्रदोष काल से लेकर मध्य रात्रि तक व्यापत रहेगी। लक्ष्मी पूजन के लिए यही समय शुभ माना जाता है।
Oct 22, 2024 | 12:04 PM IST

Diwali 2024 Date: दिवाली 2024 कब है

2024 में दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
Oct 22, 2024 | 10:47 AM IST

नरक चतुर्दशी कब है 2024 (Narak Chaturdashi 2024 Date)

इस साल नरक चतुर्दशी 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली के दिन मनाई जाएगी।
Oct 22, 2024 | 10:46 AM IST

छोटी दिवाली 2024 (Chhoti Diwali 2024 Date)

इस साल छोटी दिवाली 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
Oct 22, 2024 | 10:45 AM IST

Govardhan Puja 2024 Date: गोवर्धन पूजा कब है 2024

इस साल गोवर्धन पूजा का त्योहार 2 नवंबर को मनाया जाएगा।
Oct 22, 2024 | 10:45 AM IST

Bhai Dooj Kab Hai 2024: भाई दूज कब है 2024

इस साल भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाईयों को घी का तिलक लगाकर गोला देती हैं।
Oct 22, 2024 | 10:44 AM IST

Dhanteras Kab Hai 2024: धनतेरस कब है 2024

इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन बर्तन, सोना-चांदी के गहने, लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति और झाड़ू खरीदना शुभ होता है।