Diwali Do's And Don'ts: दिवाली के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जानें यहां

Diwali Do's And Don'ts: दिवाली के दिन घर की अच्छे से साफ-सफाई करें। फिर शाम में शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करें। लेकिन दिवाली पर भूल से भी कोई गलत काम नहीं करना चाहिए। यहां जानिए दिवाली पर क्या करें और क्या ना करें।

diwali par kya karna chahiye

Diwali Ke Din Kya Kya karna Chahiye

Diwali Do's And Don'ts, Diwali Par Kya Nahi Karna Chahiye: रोशनी का त्योहार दिवाली इस साल 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की विधि विधान पूजा की जाती है (Diwali Laxmi Puja Vidhi)। पूजा से पहले लोग अपने घर की अच्छे से साफ-सफाई करते हैं। घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाते हैं (Diwali Rangoli Design)। फिर लक्ष्मी पूजन के बाद घर के कोने-कोने में दीये जलाते हैं (Diwali Par Kitne Diye Jalaye)। मान्यता है दिवाली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और उन्हें जिस भक्त का घर पसंद आता है वो वहीं निवास करती हैं। यही कारण है कि दीपावली पर लक्ष्मी माता की कृपा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं (Diwali Ke Upay)। यहां जानिए दिवाली पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं जिससे माता लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहे (Diwali Ke Totke)।

Diwali Par Kya Kya Karna Chahiye (दिवाली पर क्या-क्या करना चाहिए)

  • दीपावली के दिन प्रात:काल शरीर पर तेल की मालिश के बाद स्नान करना चाहिए। मान्यता है इससे धन की हानि नहीं होती है।
  • दीपावली पर पूर्वजों का पूजन करना चाहिए और उन्हें धूप व भोग अर्पित करना चाहिए।
  • दिवाली के दिन प्रदोष काल के समय हाथ में उल्का धारण कर पितरों को मार्ग दिखाना चाहिए। यहां उल्का से मतलब दीपक जलाकर अग्नि की रोशनी में पितरों को मार्ग दिखाने से है। मान्यता है ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।
  • संभव हो तो दिवाली के दिन उपवास रखना चाहिए।
  • दिवाली के दिन अच्छे पकवान बनाएं और घर सजाएं।
  • शाम को पूजा से पहले पुनः स्नान करें।
  • शाम में माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, कुबेर देवता और सरस्वती माता की भी पूजा करनी चाहिए।
  • पूजा के बाद एक-एक दीपक घर के कोनों में जलाकर रखें।

Diwali Par Kya Nahi Karna Chahiye (दिवाली पर क्या नहीं करना चाहिए)

  • दिवाली वाले दिन घर के अंदर या बाहर गंदगी नहीं होनी चाहिए। वरना मां लक्ष्मी का घर में आगमन नहीं होता है।
  • दिवाली पर किसी गरीब या जरूरतमंद को दरवाजे से खाली हाथ न लौटाएं।
  • दिवाली पर जुआ न खेलें।
  • दिवाली पर शराब पीने और मांसाहारी भोजन लेने से बचें।
  • दिवाली के दिन किसी को लेदर से बना तोहफा, धारदार तोहफा और पटाखे न दें।
  • दीपावली के दिन सूर्यास्त के बाद किसी को कुछ न बांटें।
  • पूजा स्थल को रात भर खाली न छोड़ें। उसमें घी या तेल का दीपक पूरी रात जलाकर रखें।
  • दीपावली के दिन नाखून काटना, बाल कटवाना और शेविंग करना जैसे कार्य वर्जित होते हैं।

Diwali Puja Muhurat 2023 (दिवाली पूजा मुहूर्त 2023)

दिवाली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 12 नवंबर की शाम 05:39 पी एम से 07:35 पी एम तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की पूजा बेहद शुभ फलदायी रहेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited