Ayodhya Diwali Date 2024: अयोध्या में दिवाली कब है 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त
Diwali In Ayodhya 2024: आखिर 2024 में दिवाली किस दिन मनाई जाएगी इसे लेकर कन्फ्यूजन लगातार बना हुआ है। लेकिन हम आपकी इस कन्फ्यूजन को बिल्कुल दूर करने वाले हैं। यहां आप जानेंगे अयोध्या में दिवाली मनाने की कौन सी तारीख तय हुई है।

Ayodhya Diwali 2024 Date
Diwali In Ayodhya 2024 (अयोध्या में दिवाली कब है 2024): दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। लेकिन इस साल अमावस्या तिथि दोनों दिन पड़ने के कारण लोग इसकी डेट को लेकर काफी दुविधा में है। किसी के अनुसार दिवाली पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाना चाहिए तो कोई 1 नवंबर को ये त्योहार मनाना ज्यादा सही समझ रहा है। चलिए आपको बताते हैं भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दिवाली किस तारीख को मनाई जाएगी।
Diwali 2024 Laxmi Pujan Vidhi, Samagri List And Shubh Muhurat
अयोध्या में दिवाली कब है 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? (Ayodhya Me Diwali Kab Hai 2024)
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने इंडिया टुडे टीवी से बातचीत में बताया है कि दिवाली की सही तारीख 31 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि इस साल कार्तिक अमावस्या चतुर्दशी तिथि के साथ पड़ रही है। अत: दिवाली 31 की रात को मनाई जाएगी। वहीं दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाना वाला त्योहार दीपोत्सव 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जो अयोध्या का एक महत्वपूर्ण पर्व है। तो वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी दिवाली की डेट 31 तारीख बताई है।
31 अक्टूबर को क्यों मनाई जाएगी दिवाली (31 October 2024 Diwali)
इस साल अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर की दोपहर 3 बजकर 22 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 1 नवंबर की शाम 5 बजकर 23 मिनट पर होगी। क्योंकि 1 तारीख को अमावस्या तिथि प्रदोष और निशिथा काल को स्पर्श नहीं कर पायेगी। इसलिए ये त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शास्त्रों अनुसार दिवाली पूजन उस दिन करना ज्यादा उत्तम होता है जिस दिन अमावस्या तिथि प्रदोष काल से लेकर निशिथा काल तक व्याप्त हो। ऐसा संयोग 31 अक्टूबर को ही बन रहा है। हालांकि जो लोग ऑफिस में पूजा करना चाहते हैं वो 1 नवंबर को भी पूजन कर सकते हैं।
31 अक्टूबर 2024 दिवाली पूजा मुहूर्त (Diwali Puja Muhurat 31 October 2024)
31 अक्टूबर 2024 को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 27 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। तो वहीं सिंह लग्न मुहूर्त रात 12:53 से लेकर देर रात को 3:09 तक रहेगा। जबकि निशीथ काल मुहूर्त रात 11:39 से लेकर देर रात 12:31 तक रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Muharram Ki Namaz: मुहर्रम की नमाज का सही तरीका और पढ़ें, दुआ ए आशूरा

जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू, 27 जून के पंचांग से जानें पर शुभ संयोग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

रथ यात्रा 2025 का लाइव कवरेज: भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र के साथ रथ पर विराजित, शुरू हो रही है रथयात्रा

Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथ की रस्सी क्यों है इतनी खास? जानें क्या है इनका नाम और आध्यात्मिक महत्व

Muharram 2025 Date in India: कब दिखेगा मुहर्रम का चांद? तारीख के साथ जानें मुहर्रम क्यों है अर्थ और यह शोक का महीना
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited