Diwali In Ayodhya 2024: अयोध्या में दिवाली कब है 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali In Ayodhya 2024: आखिर 2024 में दिवाली किस दिन मनाई जाएगी इसे लेकर कन्फ्यूजन लगातार बना हुआ है। लेकिन हम आपकी इस कन्फ्यूजन को बिल्कुल दूर करने वाले हैं। यहां आप जानेंगे अयोध्या में दिवाली मनाने की कौन सी तारीख तय हुई है।

Ayodhya Diwali 2024 Date

Diwali In Ayodhya 2024 (अयोध्या में दिवाली कब है 2024): दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। लेकिन इस साल अमावस्या तिथि दोनों दिन पड़ने के कारण लोग इसकी डेट को लेकर काफी दुविधा में है। किसी के अनुसार दिवाली पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाना चाहिए तो कोई 1 नवंबर को ये त्योहार मनाना ज्यादा सही समझ रहा है। चलिए आपको बताते हैं भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दिवाली किस तारीख को मनाई जाएगी।

अयोध्या में दिवाली कब है 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? (Ayodhya Me Diwali Kab Hai 2024)

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने इंडिया टुडे टीवी से बातचीत में बताया है कि दिवाली की सही तारीख 31 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि इस साल कार्तिक अमावस्या चतुर्दशी तिथि के साथ पड़ रही है। अत: दिवाली 31 की रात को मनाई जाएगी। वहीं दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाना वाला त्योहार दीपोत्सव 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जो अयोध्या का एक महत्वपूर्ण पर्व है। तो वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी दिवाली की डेट 31 तारीख बताई है।

31 अक्टूबर को क्यों मनाई जाएगी दिवाली (31 October 2024 Diwali)

इस साल अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर की दोपहर 3 बजकर 22 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 1 नवंबर की शाम 5 बजकर 23 मिनट पर होगी। क्योंकि 1 तारीख को अमावस्या तिथि प्रदोष और निशिथा काल को स्पर्श नहीं कर पायेगी। इसलिए ये त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शास्त्रों अनुसार दिवाली पूजन उस दिन करना ज्यादा उत्तम होता है जिस दिन अमावस्या तिथि प्रदोष काल से लेकर निशिथा काल तक व्याप्त हो। ऐसा संयोग 31 अक्टूबर को ही बन रहा है। हालांकि जो लोग ऑफिस में पूजा करना चाहते हैं वो 1 नवंबर को भी पूजन कर सकते हैं।

End Of Feed