Diwali Ke Totke In Hindi: दिवाली के टोटके जो आपको बना देंगे करोड़पति

Diwali Ke Totke In Hindi: अगर आपकी आर्थिक तंगी से परेशान हैं, पैसा हाथ में रूक नहीं रहा या धन में वृद्धि नहीं हो रही है तो ऐसे में दिवाली के दिन कुछ विशेष उपायों को जरूर करें। यहां देखें दिवाली के टोटके।

Diwali Ke totke In Hindi

Diwali Ke Totke In Hindi: दीपों का पर्व दीपावली माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनके आगमन की तिथि है। ऐसे में इस दिन माता लक्ष्मी को प्रिय लगने वाले पुष्पों और वस्त्रों से माता का श्रृंगार करना चाहिए। माता को पुष्प में कमल और गुलाब प्रिय है। मिष्ठान भोजन और खीर पसंद है। केसर की मिठाई और हलवा प्रिय है। दीप के लिए गाय का घी आवश्यक है। अब स्थिर लग्न वृष या सिंह में ही दीपावली में लक्ष्मी पूजन करते हैं। शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाते हैं। इसके पहले स्मरण रहे की माता लक्ष्मी और गणेश जी को काठ के आसान पर लाल वस्त्र बिछाकर आसीन करते हैं। अब सुग्सन्धित धूप बत्ती जलाते हैं। माता को केसर की मिठाई या खीर जो भी व्यवस्था हो उसका भोग लगाते हैं।
संबंधित खबरें

Diwali Ke Totke In Hindi (दिवाली के टोटके)

संबंधित खबरें
वैसे तो माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के तमाम तरीके हैं। वेदों और महापुराणों में कई मंत्र उल्लेखित हैं लेकिन दीपावली में माता लक्ष्मी का आगमन अपने घर में या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में कराना होता है। तो इसका उल्लेख श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के प्रथम ही श्लोक में है...
संबंधित खबरें
End Of Feed