Diwali Pujan Samagri:मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो दिवाली पूजा में इन सामग्री को जरूर करें शामिल, साथ में पढ़ें ये मंत्र और स्त्रोत
Diwali Puja Samagri List And Mantra In Hindi: दिवाली पर धन और वैभव की देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा में इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल। साथ ही इन मंत्रों का भी जरूर करें जाप।

Diwali Puja Samagri List And Mantra In Hindi: दिवाली कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को पड़ती हैं। विक्रम संवत 2081 के अनुसार, अमावस्या 31 अक्टूबर 2024 को दिन में 3:53 बजे से प्रारंभ होकर 1 नवंबर 2024 को शाम 6:16 बजे समाप्त होगी। दिवाली के दिन विधिपूर्वक पूजा और पाठ करने से व्यक्ति को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। कहते हैं दिवाली के दिन भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सुख और संपत्ति की प्राप्ति होती हैं। चलिए आपको बताते हैं दिवाली पूजन में क्या-क्या सामान लगेगा।
Diwali Puja Time And Puja Vidhi 2024
दिवाली पूजन सामग्री लिस्ट (Diwali Pujan Samagri List)
- लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
- लाल कपड़ा
- लकड़ी की चौकी
- रोली
- कुमकुम
- हल्दी की गांठ
- सुपारी
- पान
- लौंग
- अगरबत्ती
- धूप-दीपक
- .माचिस
- घी, गंगाजल,
- पंचामृत
- फल-फूल
- कपूर
- गेहूं
- कलावा
- सिंदूर, अक्षत
- नारियल
- कमल गट्टे
- हवन कुंड
- हवन सामग्री
- आरती की थाली
- कुशा और चंदन
दिवाली की पूजा में करें इन महा-मंत्रो और स्त्रोतों का जाप
- श्री सूक्तम् स्त्रोत
- महालक्ष्मी अष्टकम्
- अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्
- कनकधारा स्तोत्रम्
- धनदालक्ष्मी स्तोत्रम्
मां लक्ष्मी के वैदिक मंत्र (Maa Laxmi Mantra)
सुख-समृद्धि के लिए - ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः
श्री लक्ष्मी महामंत्र - ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा.
सफलता के लिए - ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
धन प्राप्ति के लिए - ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक की रहने वाली हूं। कई फील्ड्स में करियर की प्लानिंग करते-करते शब्दों की लय इतनी पसंद आई कि फिर पत्रकारिता से जुड़ गई।...और देखें

Yogini Ekadashi Vrat Katha: भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को सुनाई थी योगिनी एकादशी की ये व्रत कथा, जानें इसकी पौराणिक कहानी

Ashadha Ashtami 2025: आषाढ़ माह की अष्टमी पर भगवान विष्णु करेंगे कृपा, जान लें विशेष पूजा का सही तरीका, होगा लाभ

19 जून का पंचांग, जानें गुरुवार के दिन का शुभ मुहूर्त, पूजन-व्रत के संयोग, राहुकाल कब लगेगा की जानकारी

Rahu Puja Temple: राहु के कोप से बचने के लिए इन मंदिरों का करें दर्शन, मिलेगी कलयुग के कष्टों से मुक्ति

Shiv Mantra: सावन में हर सोमवार को करें भोलेनाथ के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, सफलता चूमेगी आपके कदम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited