मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो दिवाली पूजा में इन सामग्री को जरूर करें शामिल, साथ में पढ़ें ये मंत्र और स्त्रोत

Diwali Puja Samagri List And Mantra In Hindi: दिवाली पर धन और वैभव की देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा में इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल। साथ ही इन मंत्रों का भी जरूर करें जाप।

Diwali Puja Samagri List And Mantra In Hindi: दिवाली कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को पड़ती हैं। विक्रम संवत 2081 के अनुसार, अमावस्या 31 अक्टूबर 2024 को दिन में 3:53 बजे से प्रारंभ होकर 1 नवंबर 2024 को शाम 6:16 बजे समाप्त होगी। दिवाली के दिन विधिपूर्वक पूजा और पाठ करने से व्यक्ति को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। कहते हैं दिवाली के दिन भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सुख और संपत्ति की प्राप्ति होती हैं। चलिए आपको बताते हैं दिवाली पूजन में क्या-क्या सामान लगेगा।

दिवाली पूजन सामग्री लिस्ट (Diwali Pujan Samagri List)

  1. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
  2. लाल कपड़ा
  3. लकड़ी की चौकी
  4. रोली
  5. कुमकुम
  6. हल्दी की गांठ
  7. सुपारी
  8. पान
  9. लौंग
  10. अगरबत्ती
  11. धूप-दीपक
  12. .माचिस
  13. घी, गंगाजल,
  14. पंचामृत
  15. फल-फूल
  16. कपूर
  17. गेहूं
  18. कलावा
  19. सिंदूर, अक्षत
  20. नारियल
  21. कमल गट्टे
  22. हवन कुंड
  23. हवन सामग्री
  24. आरती की थाली
  25. कुशा और चंदन

दिवाली की पूजा में करें इन महा-मंत्रो और स्त्रोतों का जाप

  • श्री सूक्तम् स्त्रोत
  • महालक्ष्मी अष्टकम्
  • अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्
  • कनकधारा स्तोत्रम्
  • धनदालक्ष्मी स्तोत्रम्
मां लक्ष्मी के वैदिक मंत्र (Maa Laxmi Mantra)

सुख-समृद्धि के लिए - ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः

End Of Feed