Durga Navami 2024 Date: दुर्गा नवमी कब है 11 या 12 अक्टूबर, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Durga Navami 2024 Date And Time (दुर्गा नवमी कब है 2024): नवरात्रि के नौवें दिन को दुर्गा महा नवमी के नाम से जाना जाता है। ये नवरात्रि व्रत का आखिरी दिन होता है। इसी वजह से इस दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल दुर्गा महानवमी कब है।

Durga Navami 2024 Date

Durga Navami 2024 Date And Time (दुर्गा नवमी कब है 2024): नवरात्रि का नौवां दिन बेहद खास होता है। इस दिन कई लोग कन्या पूजन (Kanya Pujan 2024) और हवन पूजन करते हैं (Havan Pujan 2024)। ये नवरात्रि का आखिरी दिन भी होता है। बता दें नौवें नवरात्र में श्रद्धालु मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा करते हैं। कहते हैं मां के इस स्वरूप की पूजा से जीवन से सभी अंधकार दूर हो जाते हैं। इस साल नौवा नवरात्र कब मनाया जाएगा इसे लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं महा नवमी की सही तारीख क्या है।

दुर्गा नवमी कब है 2024 (Durga Navami 2024 Date)

इस साल दुर्गा नवमी 11 अक्टूबर 2024 को शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। नवमी तिथि का प्रारम्भ 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:06 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 12 अक्टूबर 2024 को 10:58 बजे होगी।

दुर्गा नवमी मुहूर्त 2024 (Durga Navami Puja Muhurat 2024)

चर - सामान्य - 06:20 ए एम से 07:47 ए एम
End Of Feed