Dussehra 2023 Date: दशहरा कब है 23 या 24 अक्टूबर, जानें विजयादशमी की सही तारीख और महत्व

Dussehra 2023 Kab Hai (दशहरा कब है 2023): इस साल दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष ये त्योहार आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। भारत में इस दिन सरकारी अवकाश होता है (Dussehra Holiday 2023)। जानिए क्यों मनाया जाता है विजयादशमी यानि दशहरा का पर्व।

Dussehra Kab Hai 2023

Dussehra Kab Hai 2023, Vijayadashami 2023 Date

Dussehra 2023 (दशहरा कब है 2023): दशहरा हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। जिसे कई लोग विजयादशमी (Vijayadashami 2023 Kab Hai) के नाम से मनाते हैं। हिंदू पंचांग अनुसार दशहरा पर्व (Dussehra Kab Hai) हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है ये वही दिन है जब भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। साथ ही इस दिन देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। भारत में दशहरा त्योहार पर सरकारी छुट्टी होती है (Dussehra Holiday 2023 Date)। बता दें 2023 में दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। जानिए विजयादशमी पर्व का महत्व।

दशहरा कब है 2023 (Dussehra 2023 Date And Time)

दशहरा/विजयादशमी24 अक्टूबर 2023
विजय मुहूर्त01:58 पी एम से 02:43 पी एम
अपराह्न पूजा का समय01:13 पी एम से 03:28 पी एम
दशमी तिथि प्रारम्भ23 अक्टूबर 2023 को 05:44 पी एम बजे
दशमी तिथि समाप्त24 अक्टूबर 2023 को 03:14 पी एम बजे
श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ22 अक्टूबर 2023 को 06:44 पी एम बजे
श्रवण नक्षत्र समाप्त23 अक्टूब 2023 को 05:14 पी एम बजे

दशहरा का महत्व (Importance of Dussehra)

पौराणिक मान्यता के अनुसार दशहरा पर्व इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने दस सिर वाले राक्षस रावण का वध किया था। कहते हैं तभी से इस दिन दस सिरों वाले रावण के पुतले को हर साल दशहरा पर जलाया जाता है। जिससे मनुष्य अपने अंदर से क्रोध, लालच, भ्रम, नशा, ईर्ष्या, स्वार्थ, अन्याय, अमानवीयता और अहंकार जैसी बुराईयों का नाश कर सके। कुछ स्थानों पर इस त्योहार को विजयादशमी के रूप में जाना जाता है , क्योंकि यह पर्व देवी विजया से भी जुड़ा हुआ है। इतना ही नहीं रई जगह इस त्यौहार को आयुधपूजा के नाम से भी जाना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited