Dussehra 2024 Date: दशहरा कब है 2024 में, जानिए विजयादशमी की सही तारीख और मुहूर्त
Dussehra 2024 Date, Vijayadashmi Kab Hai 2024 Mein (दशहरा 2024 में कब है): दशहरा का त्योहार नवरात्रि के अंतिम दिन मनाया जाता है। इसे कुछ स्थानों पर विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस साल दशहरा कब है।

Dussehra 2024 Date
Dussehra 2024 Date (दशहरा 2024 में कब है): दशहरा पर्व आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। ये वही दिन है जब भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन लोग रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमें ये संदेश देता है कि अच्छाई की जीत होकर ही रहती है। इस दिन कई जगह आयुध पूजा भी की जाती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल दशहरा कब है और कब किया जाएगा रावण दहन।
दशहरा कब है 2024 में (Dussehra 2024 Date)
इस साल दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशमी तिथि 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 58 मिनट से 13 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगी।
दशहरा पूजा मुहूर्त 2024 (Dussehra Puja Muhurat 2024)
दशहरा पूजा विजया मुहूर्त 12 अक्टूबर की दोपहर 02:03 से 02:49 बजे तक रहेगा। वहीं अपराह्न पूजा का समय 01:17 PM से 03:35 PM तक रहेगा।
दशहरा या विजयादशमी का महत्व (Dussehra Kyu Manaya Jata Hai)
दशहरा यानी विजयादशमी पर्व राक्षस रावण पर भगवान श्री राम की विजय के रूप में मनाया जाता है। तो वहीं इस दिन माता दुर्गा ने दानव महिषासुर का वध भी किया था। इन दो कारणों से हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। नेपाल में दशहरा को दशैं के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रावण दहन करने की भी परंपरा निभाई जाती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Solar Eclipse Dos And Don't 2025: सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो हो सकता है तगड़ा नुकसान

Solar Eclipse 2025, Surya Grahan Sutak Start End Time: सूर्य ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा? जानिए इस दौरान कौन से कार्य नहीं करने चाहिए

Chaitra Navratri 2025 Puja Samagri: चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है, जान लें माता रानी की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा

Surya Grahan For Pregnant Ladies 2025: सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से ऐसे बचें गर्भवती महिलाएं, जानिए क्या करें-क्या ना करें

Surya Grahan 2025 Horoscope Today: सूर्य ग्रहण से चमक उठेगी इन 4 राशियों की किस्मत, धन-दौलत की नहीं होगी कमी, लेकिन इन राशियों को रहना होगा सतर्क
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited