Ram Ji Ke Bhajan Lyrics In Hindi: भगवान श्री राम के दशहरा स्पेशल भजन लिरिक्स यहां देखें

Dussehra 2024 Ram Ji Ke Bhajan Lyrics In Hindi (राम जी के भजन Lyrics): दशहरा पर्व वाले दिन भगवान राम के भजन खूब सुने-सुनाए जाते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं भगवान राम के प्रसिद्ध भजनों की लिस्ट। राम जी के ये भजन दशहरा पर्व में चार चांद लगा देंगे।

Ram Ji Ke Bhajan Lyrics In Hindi

Ram Ji Ke Bhajan Lyrics In Hindi

Dussehra 2024 Ram Ji Ke Bhajan Lyrics In Hindi (राम जी के भजन Lyrics): भारत में दशहरा पर्व बेहद धूम धाम से मनाया जाता है। इस दौरान हर जगह भगवान राम के भजनों की खूब गूंज सुनाई देती है। इस दिन जगह-जगह रावण दहन की परंपरा भी निभाई जाती है। इस पर्व को विजयादशमी के नाम से भी मनाया जाता है। ये पर्व भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल भी सेलिब्रेट किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं दशहरा स्पेशल श्री राम के भजनों के लिरिक्स।

श्री राम जी के भजन List In Hindi (Ram Bhajan List For Dussehra 2024)

  1. मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे
  2. सीता राम जी की प्यारी राजधानी लागे
  3. राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊँ गली गली
  4. नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो
  5. कोई आया सखी फुलवारिया में भजन
  6. रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया
  7. रघुपति राघव राजाराम
  8. सीता राम, सीता राम, सीताराम कहिये
  9. जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है
  10. सजा दो घर को गुलशन सा
  11. पकड़ लो बाँह रघुराई, नहीं तो डूब जाएँगे
  12. जरा देर ठहरो राम भजन
  13. अवधपूरी के बाल भजन
  14. तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार भजन
  15. राजा राम आइये प्रभू राम आइये भजन
  16. जगमग जगमग जोत जगही है भजन
  17. लगे दुल्हन सी अवध नगरी मेरे प्रभु राम आये है
  18. जग में साचे तेरो नाम हे राम, हे राम भजन
  19. हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता भजन
  20. राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली भजन
  21. जिन पर कृपा राम करे भजन
  22. लंका में मचाने हाहाकार राम जी सेना चली भजन
  23. तेरे दर को छोड़ के किस दर जाऊं मैं भजन
  24. राम जी की सेना चली भजन
  25. जिस भजन में राम का नाम ना हो भजन
  26. हे रोम रोम मे बसने वाले राम भजन
  27. चलो देख आये री राजा राम की नगरियाँ भजन
  28. मेरी नैया में लक्ष्मण राम भजन
  29. जिसकी लागी रे लगन भगवान में भजन
  30. तेरी मर्जी का मैं हूं गुलाम मेरे अलबेले राम भजन
  31. दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा भजन
  32. रघुवर तुमको मेरी लाज भजन
  33. राम का नाम लेकर जो मर जायेंगे भजन
  34. आये अवध श्री राम मंगल गाओ री भजन
  35. ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैंजनियां भजन
  36. राम कहानी सुनो रे राम कहानी भजन
  37. हम भी तुम्हरे ही है जैसे हनुमान जी भजन
  38. मेरा मिलन करादो श्री राम से भजन
  39. तू तो डूबा हुआ तर जायेगा भजन
  40. अवध में हो रही जय जय कार आज है राम लला आये
  41. हमारा नहीं कोई रे तेरे बिना राम भजन
  42. कुछ नहीं बिगड़ेगा तेरा हरी शरण आने के बाद भजन
  43. ओ जाने वाले रघुवर को परनाम हमारा कह देना भजन
  44. श्री राम जय राम जय जय राम कलयुग केवल नाम अधारा भजन
  45. बधैया बाजे आँगने में भजन
  46. राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की भजन
  47. किरपा मिलेगी श्री राम जी की भजन
  48. आरंभ कीजिए प्रारंभ कीजिए भजन
  49. हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता भजन
  50. चलो री सखी आज मिले गे भगवान भजन

Ram Bhajan

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी (Ram Aayenge to Angana Sajaungi Lyrics In Hindi)

मेरी झोपड़ी के भाग,आज जाग जाएंगे, राम आएँगे,
राम आएँगे आएँगे,राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,आज जाग जाएंगे, राम आएँगे ॥
राम आएँगे तो, आंगना सजाऊँगी,
दिप जलाके, दिवाली मनाऊँगी,
मेरे जन्मो के सारे, पाप मिट जाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,आज जाग जाएंगे,
राम आएँगे ॥
राम झूलेंगे तो, पालना झुलाऊँगी,
मीठे मीठे मैं, भजन सुनाऊँगी,
मेरी जिंदगी के, सारे दुःख मिट जाएँगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग, आज जाग जाएंगे,
राम आएँगे ॥
मेरा जनम सफल, हो जाएगा,
तन झूमेगा और, मन गीत गाएगा,
राम सुन्दर मेरी, किस्मत चमकाएंगे,
राम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग, आज जाग जाएंगे,
राम आएँगे ॥

सजा दो घर का गुलशन सा अवध में राम आए हैं (Avadh Me Ram Aaye Hain Lyrics)

सजा दो घर का गुलशन सा,
अवध में राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध में राम आए हैं,
अवध मे राम आए है,
मेरे सरकार आए हैं,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
अवध मे राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध मे राम आएं हैं ।
पखारों इनके चरणों को,
बहा कर प्रेम की गंगा,
बिछा दो अपनी पलकों को,
अवध मे राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध मे राम आए हैं ।
तेरी आहट से है वाकिफ़,
नहीं चेहरे की है दरकार,
बिना देखेँ ही कह देंगे,
लो आ गए है मेरे सरकार,
लो आ गए है मेरे सरकार,
दुआओं का हुआ है असर,
दुआओं का हुआ है असर,
अवध मे राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध मे राम आए हैं ।
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध में राम आए हैं,
अवध मे राम आए है,
मेरे सरकार आए हैं,
लगे कुटिया भी दुल्हन सी,
अवध मे राम आए हैं,
सजा दो घर को गुलशन सा,
अवध मे राम आएं हैं।

रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम(Raghupati Raghav Raja Ram Lyrics In Hindi)

रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम ॥
सुंदर विग्रह मेघश्याम
गंगा तुलसी शालग्राम ॥
रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम ॥
भद्रगिरीश्वर सीताराम
भगत-जनप्रिय सीताराम ॥
रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम ॥
जानकीरमणा सीताराम
जयजय राघव सीताराम ॥
रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम ॥
रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम ॥
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited