लाइव अपडेट्स

Dussehra Puja Vidhi, Ravan Dahan Shubh Muhurat 2024 Live: दशहरा के दिन रावण दहन का मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए पूजा विधि से लेकर मंत्र, कथा, आरती समेत सारी जानकारी

Dussehra 2024 Date Time, Puja Vidhi, Aaj Ravan Kab Jalega, Ravan Dahan 2024 Timing In UP, MP, Bihar, Rajasthan, HP, Delhi, Punjab, Noida, Gurgaon, Ravan Kab Jalega 2024: हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा पर्व मनाया जाता है और इस दिन का मुख्य अनुष्ठान होता है रावण दहन। चलिए आपको बताते हैं इस साल रावण दहन का समय क्या रहेगा और दशहरा की पूजा विधि क्या है।

Dussehra Puja Vidhi, Ravan Dahan Shubh Muhurat 2024 Live: दशहरा के दिन रावण दहन का मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए पूजा विधि से लेकर मंत्र, कथा, आरती समेत सारी जानकारी
Dussehra Puja Vidhi, Aaj Ravan Kab Jalega, Ravan Dahan 2024 Timing In UP, MP, Bihar, Rajasthan, HP, Delhi, Punjab, Noida, Gurgaon, Ravan Kab Jalega 2024: दशहरा पर्व भगवान श्री राम की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसे भारत में विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। तो वहीं नेपाल राज्य में इसे दशैं के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रावण दहन के अलावा शमी पूजा और अपराजिता पूजा भी की जाती है। दशहरा का दिन साल के सबसे शुभ दिनों में से एक होता है। इस दिन दक्षिण भारत के कई इलाकों में आयुध पूजा की जाती है। लेकिन इस दिन का मुख्य आकर्षण होता है रावण दहन। जो सूर्यास्त के बाद किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं रावण दहन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Dussehra 2024 Puja Vidhi, Mantra

रावण दहन मुहूर्त 2024 (Ravan Dahan Muhurat 2024)
इस साल रावण दहन का शुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर की शाम 5:30 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। इस समय पर रावण दहन करन अत्यंत लाभकारी रहेगा।

दशहरा पूजा मुहूर्त 2024 (Dussehra Puja Muhurat 2024)
दशहरा की दशमी तिथि 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 58 मिनट से 13 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। विजय मुहूर्त 02:03 PM से 02:49 PM तक रहेगा। वहीं अपराह्न पूजा का समय 01:17 PM से 03:35 PM तक रहेगा।

दशहरे की पूजा विधि (Dussehra Puja Vidhi)
दशहरे के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर अपने को शुद्ध कर लें। इसके बाद पूजा स्थल पर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की प्रतिमा स्थापित करें। दीपक जलाएं और भगवान को फूल अर्पित करें। पूजा की शुरुआत भगवान राम की अराधना से करें। 'ॐ श्री रामाय नमः' का जाप करें और भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। अगर संभव हो तो इस दिन रामायण या श्री रामचरितमानस का पाठ करें। विधि विधान पूजा करने के बाद भगवान राम की आरती करें। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद सभी में बांट दें। पूजा के बाद शाम के समय शुभ मुहूर्त में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन करें।

दशहरा पर्व के प्रमुख अनुष्ठान
  • रावण दहन
  • शस्त्र पूजा
  • आयुध पूजा
  • अपराजिता पूजा
  • वाहनों की पूजा
  • रामलीला का समापन
  • विजय यात्रा

दशहरा क्यों मनाया जाता है (Dussehra Kyu Manaya Jata Hai)
दशहरा सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। पौराणिक कथाओं अनुसार रावण ने छल से माता सीता का अपहरण कर लिया था। तब भगवान राम ने रावण को उसके पापों का दंड देने के लिए उसके खिलाफ युद्ध लड़ा और आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को उन्होंने रावण का वध करके माता सीता को मुक्त कराया। इसी दिन को विजयादशमी यानि दशहरा के रूप में मनाया जाने लगा।

रावण दहन शुभ मुहूर्त 2024 शहर अनुसार (Ravan Dahan Timing 2024 City Wise)
नई दिल्ली- शाम 5:30 से 7 बजे तक
गाजियाबाद- शाम 5:30 से 7 बजे तक
नोएडा- शाम 5:30 से 7 बजे तक
पुणे- शाम 5:30 से 7 बजे तक
मुंबई- शाम 5:30 से 7 बजे तक
नागपुर- शाम 5:30 से 7 बजे तक
चेन्नई- शाम 5:30 से 7 बजे तक
जयपुर- शाम 5:30 से 7 बजे तक
कोलकाता- शाम 5:30 से 7 बजे तक
बेंगलुरु- शाम 5:30 से 7 बजे तक
सूरत- शाम 5:30 से 7 बजे तक
कानपुर- शाम 5:30 से 7 बजे तक
लखनऊ- शाम 5:30 से 7 बजे तक
पटना- शाम 5:30 से 7 बजे तक
अहमदाबाद- शाम 5:30 से 7 बजे तक
हैदराबाद- शाम 5:30 से 7 बजे तक
लुधियाना- शाम 5:30 से 7 बजे तक
विशाखापट्टनम- शाम 5:30 से 7 बजे तक
Oct 11, 2024 | 04:59 PM IST

Dussehra 2024: इस पर्व का नाम दशहरा कैसे पड़ा

पौराणिक मान्यता के अनुसार इस त्यौहार का नाम दशहरा इसलिए पड़ा क्योंकि इस दिन भगवान राम ने दस सिर वाले राक्षस रावण का वध किया था। तभी से हर साल इस दिन दस सिरों वाले रावण के पुतले को जलाया जाता है।
Oct 11, 2024 | 04:56 PM IST

Dussehra Kab Manaya Jata Hai: दशहरा कब मनाया जाता है

दशहरा आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तारीख को मनाया जाता है। इस दिन नवरात्रि पर्व का समापन हो जाता है।
Oct 11, 2024 | 04:55 PM IST

Dussehra 2024 Puja Muhurat: दशहरा पूजा मुहूर्त 2024

दशहरा पूजा 2024- 12 अक्टूबर, शनिवार
विजय मुहूर्त- 02:03 पी एम से 02:49 पी एम
अपराह्न पूजा का समय- 01:17 पी एम से 03:35 पी एम
दशमी तिथि प्रारम्भ- 12 अक्टूबर, 2024 को 10:58 ए एम बजे
दशमी तिथि समाप्त-13 अक्टूबर 2024 को 09:08 ए एम बजे
श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ- 12 अक्टूबर 2024 को 05:25 ए एम बजे
श्रवण नक्षत्र समाप्त- 13 अक्टूबर 2024 को 04:27 ए एम बजे
Oct 11, 2024 | 04:54 PM IST

Dussehra Puja Mantra: दशहरा पूजा मंत्र

-राम रामाय नम
-ॐ अपराजितायै नम
-पवन तनय बल पवन समाना, बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना
कवन सो काज कठिन जग माहि, जो नहीं होत तात तुम पाहि ॥
Oct 11, 2024 | 04:54 PM IST

Dussehra Puja Samagri: दशहरा पूजा सामग्री

  • भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, और हनुमान की प्रतिमाएं या चित्र
  • पीला वस्त्र
  • चावल, फूल, नारियल, फल
  • दीपक और अगरबत्ती
  • पान, सुपारी, रोली
  • मौली (धागा)
  • मिठाई
  • रामायण या अन्य धार्मिक ग्रंथ