जुलाई 2024 के व्रत-त्योहार, कैलेंडर, विवाह मुहूर्त, ग्रह-गोचर, राशिफल, सावन, छुट्टियां सबकुछ एक साथ यहां देखें

July 2024 Calendar, Festival, Holidays: साल का सातवां महीना जुलाई शुरू होने जा रहा है। अगर आप जुलाई महीने के कैलेंडर, त्योहार, ग्रह-गोचर, राशिफल, शुभ मुहूर्त, पंचांग, विवाह मुहूर्त, सावन, एकादशी, प्रदोष व्रत, पूर्णिमा, अमावस्या इत्यादि के बारे में जानना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां आपको इन सभी विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी एक साथ प्राप्त हो जाएगी।

july 2024 festival

July 2024 Festival Calendar And Horoscope

July 2024 Calendar, Festival, Holidays: जुलाई महीने में दो हिंदू महीने पड़ते हैं एक आषाढ़ महीना और दूसरा सावन महीना (Sawan Month 2024)। सनातन धर्म में इन दोनों ही महीनों का विशेष महत्व माना जाता है। आषाढ़ महीने में भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं जिसके बाद से धरती का संचालन भगवान शिव करते हैं। इसलिए ही आषाढ़ महीने के बाद सावन में भगवान शिव की विशेष पूजा होती है। इस साल पवित्र सावन महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 19 अगस्त को होगी। तो वहीं 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2024) के दिन से चातुर्मास लग जाएगा जिसकी समाप्ति 12 नवंबर 2024 को होगी। जुलाई महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार भी पड़ेंगे। चलिए जानते हैं जुलाई महीने के व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर, शुभ मुहूर्त, राशिफल, उपाय से जुड़ी संपूर्ण जानकारी एक साथ।

July 2024 Festival (जुलाई 2024 त्योहार कैलेंडर)

2 जुलाई 2024मंगलवारयोगिनी एकादशी
3 जुलाई 2024बुधवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
4 जुलाई 2024गुरुवारमासिक शिवरात्रि
5 जुलाई 2024शुक्रवारआषाढ़ अमावस्या
6 जुलाई 2024शनिवारआषाढ़ गुप्त नवरात्रि
7 जुलाई 2024रविवारजगन्नाथ रथ यात्रा
9 जुलाई 2024मंगलवारविनायक चतुर्थी
16 जुलाई 2024मंगलवारकर्क संक्रांति
17 जुलाई 2024बुधवारदेवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
19 जुलाई 2024शुक्रवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
20 जुलाई 2024शनिवारकोकिला व्रत
21 जुलाई 2024रविवारगुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा
22 जुलाई 2024सोमवारसावन माह शुरू, पहला सावन सोमवार
22 जुलाई 2024मंगलवारपहला मंगला गौरी व्रत, पंचक शुरू
24 जुलाई 2024बुधवारगजानन संकष्टी चतुर्थी
29 जुलाई 2024सोमवारदूसरा सावन सोमवार
30 जुलाई 2024मंगलवारदूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई 2024बुधवारकामिका एकादशी

July 2024 Ekadashi Vrat (जुलाई 2024 एकादशी व्रत)

जुलाई महीने में कुल तीन एकादशी व्रत पड़ेंगे। पहली एकादशी 2 जुलाई को पड़ेगी ये योगिनी एकादशी होगी। दूसरी एकादशी देवशयनी एकादशी है जो 17 जुलाई को पड़ेगी। तो वहीं तीसरी एकादशी कामिका एकादशी है जो 31 जुलाई को पड़ रही है।

July 2024 Pradosh Vrat (जुलाई 2024 प्रदोष व्रत लिस्ट)

जुलाई महीने में दो प्रदोष व्रत पड़ेंगे। जिनमें पहला प्रदोष व्रत 3 जुलाई को पड़ेगा तो दूसरा प्रदोष व्रत 18 जुलाई को है।

July 2024 Purnima (जुलाई 2024 पूर्णिमा)

21 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा पड़ेगी। जिसे गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

July 2024 Amavasya (जुलाई 2024 अमावस्या)

5 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या पड़ेगी। इस अमावस्या पर स्नान दान का विशेष महत्व माना जाता है।

July 2024 Sawan (जुलाई 2024 सावन)

जुलाई में सावन महीना 22 तारीख से शुरू हो रहा है। इस साल में पांच सोमवार व्रत पड़ेंगे। सावन महीने की समाप्ति 19 अगस्त को होगी। खास बात ये है कि इस साल सावन की शुरुआत और समाप्ति दोनों ही सोमवार के दिन हो रही है। (सावन सोमवार व्रत लिस्ट 2024)

July 2024 Vivah Muhurat (जुलाई 2024 विवाह मुहूर्त)

  1. 9 जुलाई 2024, मंगलवार: 02:28 PM बजे से 06:56 PM तक
  2. 11 जुलाई 2024, गुरुवार: 01:04 PM से 12 जुलाई की सुबह 04:09 बजे तक
  3. 12 जुलाई 2024, शुक्रवार: 05:15 AM से 13 जुलाई की सुबह 05:32 बजे तक
  4. 13 जुलाई 2024, शनिवार: 05:32 AM से 03:05 PM तक
  5. 14 जुलाई 2024, रविवार: 10:06 PM से 15 जुलाई की सुबह 05:33 बजे तक
  6. 15 जुलाई 2024, सोमवार: 05:33 AM से 16 जुलाई की रात 12:30 बजे तक

Sawan Mahine Ka Mahatva (सावन महीने का महत्व)

हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार सावन का महीना भगवान शिव का बेहद प्रिय माना है। कहा जाता है भगवान शिव इसी महीने में ही अवतरित हुए थे और अपने ससुराल गए थे। जहां उनका स्वागत अर्घ्य और जल अभिषेक से किया गया था। ऐसी भी मान्यता है कि सावन महीने में ही समुद्र मंथन हुआ था और समुद्र मंथन से निकले विष को भोलेनाथ ने अपने कंठ में समा लिया था। तब विश्व का प्रभाव कम करने के लिए समस्त देवी देवताओं ने उनका जल से अभिषेक किया था। यही वजह है कि सावन महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का अपना विशेष महत्व माना गया है।

Chaturmas 2024 date (जुलाई 2024 में चातुर्मास कब लगेगा )

जुलाई में चातुर्मास भी लग जाएगा। ये वो अवधि होती है जब भगवान विष्णु शयन अवस्था में रहते हैं यानी सोते हैं। इस दौरान धरती का कार्यभार भगवान शिव संभालते हैं। इस साल चातुर्मास 17 जुलाई से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 12 नवंबर 2024 को होगी। इन चार महीनों में सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी।

July Month God (जुलाई में किस देवी देवता की पूजा होती है)

जुलाई में आषाढ़ और सावन महीना रहता है और इन महीनों में भगवान विष्णु, महादेव, सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। वहीं सावन में भगवान शिव के साथ उनकी अर्धांगिनी मां गौरी की भी पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है।

July Born People (जुलाई में जन्में लोगों का व्यक्तित्व)

जुलाई में जन्मे लोग काफी मूडी और रहस्यमई स्वभाव के होते हैं। ये कोई भी फैसला बेहद सोच समझ कर लेते हैं। ये बोलने चालने में माहिर होते हैं।ये थोड़े डिप्लोमेटिक स्वभाव के भी होते हैं। लेकिन इनके मन में किसी के प्रति कोई छल कपट नहीं होता। ये अपने करियर में एकदम फोकस्ड रहते हैं। जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं वहां मेहनत करके सफलता हासिल कर लेते हैं। यूं तो इन लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा नहीं आता है लेकिन जब आता है तो उनके प्रकोप से कोई बच सकता। इन लोगों का अपने परिवार से खास लगाव रहता है। ये अपने पार्टनर के प्रति भी काफी वफादार रहते हैं। जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक 2 और 9 होता है। तो वहीं भाग्यशाली रंग नारंगी और नीला है तो भाग्यशाली दिन सोमवार और शुक्रवार है। इनका भाग्यशाली रत्न माणिक्य अर्थात रूबी है। इसके अलावा नीलम रत्न भी उनके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि कोई भी रत्न धारण करने से पहले विद्वान ज्योतिषियों की सलाह जरूर लें।

July 2024 Grah Gochar (जुलाई 2024 ग्रह-गोचर)

7 जुलाई- शुक्र का कर्क राशि में गोचर
11 जुलाई- शुक्र का कर्क राशि में उदय
12 जुलाई- मंगल का वृषभ राशि में गोचर
16 जुलाई- सूर्य का कर्क राशि में गोचर
19 जुलाई- बुध का सिंह राशि में गोचर हो
31 जुलाई- शुक्र का सिंह राशि में गोचर

July Month Grah Yuti (जुलाई में किन ग्रहों की होगी युति)

  • कर्क राशि में शुक्र और सूर्य की युति
  • सिंह राशि में बुध और शुक्र की युति

July 2024 Rashifal In Hindi (जुलाई 2024 राशिफल)

मेष राशि- मेष राशि वालों के करियर के लिहाज से जुलाई महीना अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी-बहुत तनातनी होने की आशंका है।स्वास्थ्य अनुकूल परिणाम देगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को जुलाई महीने में करियर में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से ये महीना थोड़ा परेशान करेगा। आर्थिक जीवन के लिहाज से भी यह महीना अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए ये महीना बढ़िया है। आप इस दौरान जितनी कड़ी मेहनत करेंगे उतना ही अच्छा फल पाएंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत उत्तर-पुथल रहने की संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ेगी।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए भी जुलाई महीना अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी पहचान बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक जीवन की बात करें तो आमदनी बढ़ेगी।
सिंह राशि- जुलाई के महीने में सिंह राशि वालों को उन्नति मिलने की उच्च संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति काफी मजबूत बनेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन रोमांस से भरा रहने वाला है। आर्थिक जीवन की बात करें तो खर्च और आमदनी दोनों ही बढ़े रहने वाले हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के करियर के लिहाज से जुलाई महीना अच्छा है। मेहनत के अनुरूप लाभ मिलेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
तुला राशि- करियर के लिहाज से ये महीना थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी महीना चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। अचानक से आपको स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए ये महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आर्थिक जीवन में परेशानियां आएंगी। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा।
धनु राशि- धनु राशि वालों को इस महीने किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य भी इस महीना थोड़ा कमजोर रहने वाला है।
मकर राशि- मकर राशि वालों को करियर में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कड़ी मेहनत जारी रखें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से ये महीना अच्चा है। धन संचित करने में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे।
कुम्भ राशि- कुंभ राशि वालों के करियर के लिहाज से ये महीना शानदार रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन पारिवारिक जीवन के लिहाज से ये महीना उतना अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपकी कही हुई बात किसी को बुरी लग सकती है जिससे परिवार का माहौल खराब हो सकता है। इसलिए वाणी पर संयम बरतना होगा।
मीन राशि- मीन राशि वालों को जुलाई में करियर में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। बीच-बीच में कठिन चुनौतियां आएंगी लेकिन आप सभी का डटकर सामना करेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में समझदारी से काम लेना होगा। इस महीने आपके खर्च हद से ज्यादा बढ्ने वाले हैं।

July 2024 Holidays List In Hindi (जुलाई 2024 अवकाश सूची)

तारीख और दिन छुट्टी राज्य
5 जुलाई, शुक्रवारगुरु हरगोबिंद जी की जयंतीजम्मू और कश्मीर
6 जुलाई, शनिवारएमएचआईपी दिवसमिजोरम
7 जुलाई, रविवाररथयात्राओडिशा
8 जुलाई, सोमवारबेहदीनखलम महोत्सव मेघालय
13 जुलाई, शनिवारभानु जयंतीसिक्किम
13 जुलाई, शनिवारशहीद दिवसजम्मू और कश्मीर
17 जुलाई, बुधवारयू तिरोट सिंग डेमेघालय
17 जुलाई, बुधवारमुहर्रमअरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव, गोवा, हरियाणा,असम, छत्तीसगढ़, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड,दादरा और नगर हवेली, केरल, सिक्किम,पांडिचेरी, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के अलावा राष्ट्रीय अवकाश
31 जुलाई, बुधवारशहीद उधम सिंह का शहादत दिवसहरियाणा
31 जुलाई, बुधवारबोनालूतेलंगाना

July Month Upay (जुलाई महीने के उपाय)

जुलाई के महीने में भगवान शिव की नियमित पूजा करें और किसी दिन पूजा के बाद उन्हें पान का एक पत्ता, सुपारी और सिक्का अर्पित करें। इसके बाद ये चीजें बरगद के पेड़ की जड़ के समीप ही कहीं गड्ढा खोदकर मिट्टी में गाड़ दें। पूरे महीने सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें। हनुमान चालीसा भी पढ़ें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited