Free Horoscope Today: आज का दिन मेष, वृषभ, सिंह, कुंभ किन राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 11 February 2023 in Hindi: आज का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, मिथुन राशिफल समेत सभी 12 राशियों का राशिफल यहां देखें।

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal, 11 Feb 2023: इन राशियों के लिए लोग आज रहें सतर्क

ज्योतिषी चिराग दारूवाला
Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 February 2023: आज शनि देव का दिन शनिवार है। शनिवार का दिन हिंदू धर्म में काफी खास माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दिन शनि देव के साथ-साथ हनुमान जी को भी समर्पित है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ दिखाई दे रहा है तो कुछ के लिए कई चुनौतियां देने वाला साबित होगा। जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल 11 फरवरी 2023 (Today Free Horoscope In Hindi)

आज का मेष राशिफल, 11 फरवरी 2023

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। आज आप कई परेशानियों का अंत करने में सफल रहेंगे। कई चीजों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सुनिश्चित करें कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : हरा

आज का वृषभ राशिफल, 11 फरवरी 2023

किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दूसरों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। ध्यान की कमी के कारण आज हर काम में देरी होगी। आप चीजों को खूबसूरती से मैनेज करेंगे, इसलिए चिंता न करें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। मौसम चेंज होने की वजह से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 06
शुभ रंग : नीला

आज का मिथुन राशिफल, 11 फरवरी 2023

आज आप अपनी ऊर्जा सही जगह पर केंद्रित करेंगे। आपके काम तय समय पर पूरे होंगे। अवसरों का लाभ उठाने से आप चूक सकते हैं। प्रेम संबंध में किसी तीसरे को न आने दें। अपने पार्टनर पर विश्वास करें। आज भारी बोझ उठाने से बचें और सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : मैरून

आज का कर्क राशिफल, 11 फरवरी 2023

आज अपनी ऊर्जा सही जगह पर केंद्रित करेंगे। अपने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देंगे। अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव करें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत का ध्यान रखें। काम से मन आज भटक सकता है।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : नीला

आज का सिंह राशिफल, 11 फरवरी 2023

आज के दिन आपको संभलकर चलने की जरूरत है कुछ भी ऐसा न करें जिससे आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़े। आज समस्याओं का समाधान निकालने में आप असफल रहेंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 01
शुभ रंग : पीला

आज का कन्या राशिफल, 11 फरवरी 2023

आपके दयालु स्वभाव और शानदार व्यक्तित्व के कारण लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप कार्यस्थल पर अपने उद्देशयों को पूरा करने में सफल रहेंगे। लोगों का सम्मान भी आपको प्राप्त होगा। आज सावधान रहें क्योंकि कुछ चीजों में गलती कर सकते हैं। आपके प्रेम रिश्ते में सुधार होगा जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
शुभ अंक: 07
शुभ रंग: क्रीम

आज का तुला राशिफल, 11 फरवरी 2023

आज आपके जीवन में सकारात्मक सुधार होगा। आप अपने व्यवहार और आस-पास के माहौल में चेंज महसूस करेंगे। आज आपको कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। रिश्तों की परेशानियों से निपटना आज चुनौतीपूर्ण रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 17
शुभ रंग: क्रीम

आज का वृश्चिक राशिफल, 11 फरवरी 2023

आज आप अनुचित व्यवहार नहीं करेंगे। अब आपके पास जो है, उसे देखते हुए आप खुश रहेंगे। आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। कुछ चीजों की वजह से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन ज्यादा नहीं सोचेंगे तो दिक्कत नहीं होगी। प्रेम रिश्ते के लिहाज से दिन अच्छा है। माइग्रेन की समस्या महसूस हो सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल

आज का धनु राशिफल, 11 फरवरी 2023

आपको अभी अपने विचारों का विस्तार करने पर विचार करना चाहिए। आज आप जो भी करेंगे उस पर आपका भविष्य निर्भर करता है। अपने करीब लोगों पर विश्वाव करना आपके लिए मुश्किर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, और आपका सकारात्मक रवैया अच्छी ऊर्जा का संचार करेगा।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : ग्रे

आज का मकर राशिफल, 11 फरवरी 2023

आज आप जिम्मेदारी के बोझ से मुक्त हो जाएंगे। लोगों की आप पर निर्भरता कम होने से आपके कार्यभार में कमी आएगी। अब आप अपने स्वयं के विकास के बारे में सोचेंगे। किसी काम के पूरा न होने से आप परेशान हो सकते हैं। आज जीवनसाथी की तरफ से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। वाहन चलाने समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 19
शुभ रंग : सफेद

आज का कुंभ राशिफल, 11 फरवरी 2023

आज संबंधों में सुधार करने का दिन है। पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज आप काफी भावनात्मक महसूस करेंगे। आज आपको कोई सबक सीखने को मिलेगा।। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपना साथी मिलने में समय लग सकता है क्योंकि बुध आज उपयुक्त स्थान पर नहीं है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : पीला

आज का मीन राशिफल, 11 फरवरी 2023

आज आप ऐसा रिश्ता बनाएंगे जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं। आज आप अपनी गलतियों से जो सीख लेंगे उसके परिणामस्वरूप आगे बढ़ने के प्रति आपका दृष्टिकोण बदल जाएगा। आज आप एक महत्वपूर्ण अवसर खो देंगे। आपका पेशेवर जीवन प्रभावित होगा, लेकिन चिंता न करें—इससे निपटा जाएगा। आप और आपका जीवनसाथी आज अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में व्यस्त रहेंगे। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही आपको परेशानी में डाल देगी।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : वायलेट
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited