Horoscope Today, 6 February 2023: आज सिंह, वृश्चिक, कुभ वालों को धन प्राप्ति के प्रबल योग, जानें अपना आज का राशिफल
Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 6 February 2023 in Hindi: सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। आज वृषभ, मिथुन, सिंह समेत कुल 5 राशियों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसने वाली है। जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल यहां।

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 6 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज किसकी किस्मत में क्या लिखा है?
ज्योतिषी चिराग दारूवाला
संबंधित खबरें
आज का राशिफल, 6 फरवरी 2023 (Aaj Ka Rashifal In Hindi)
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
मेष राशि का शुभ अंक: 14
मेष राशि का शुभ रंग: नीला
आज आप किसी भी काम में जोखिम लेने से पहले अच्छे से सोच विचार करेंगे। जिससे आपको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी के साथ आज आप अपने करीबी लोगों के साथ संबंध मजबूत करने की तरफ ध्यान देंगे। शुक्र ग्रह आपको लाभ देगा। आपके पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। सावधान रहे चोट लग सकती है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
वृषभ राशि का शुभ अंक: 09
वृषभ राशि का शुभ रंग: हरा
आज आप नए-नए लोगों से मिलेंगे जिनके साथ आप संबंध स्थापित करने की कोशिश करेंगे। आज आप जो भी प्रयास शुरू करेंगे उसमें शनि का पूरा साथ मिलेगा। इसलिए जो भी काम शुरू करना चाहते हैं आज जरूर करें। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत करने की जरूरत है। मानसिक तनाव के कारण आप शारीरिक तौर पर अपने को कमजोर महसूस कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
मिथुन राशि का शुभ अंक: 19
मिथुन राशि का शुभ रंग: पीला
अपने जीवन की परेशानियों को सुलझाने के लिए आपको नया तरीका अपनाना पड़ेगा तभी आपको लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए तरक्की भरा साबित होगा। आपके लव पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान देंगे तो सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
कर्क राशि का शुभ अंक: 05
कर्क राशि का शुभ रंग: ग्रे
आज आप बीते पल को सोचकर आनंदित महसूस कर सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। संतान सुख प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको सेहत से जुड़े कुछ खास टिप्स भी मिल सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि का शुभ अंक: 12
सिंह राशि का शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर साबित होने वाला है। आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आप अपनी नकारात्मक आदतों को दूर करने की कोशिश करेंगे जिसमें आप सफल भी होंगे। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। जो जातक लंबे समय से लव रिलेशन में हैं वो आज आपस में शादी का बात न ही करें तो बेहतर होगा क्योंकि झगड़ा हो सकता है। आज आप अपनी सेहत पर ध्यान देंगे।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि का शुभ अंक: 06
कन्या राशि, का शुभ रंग: मैरून
आज आपके पास अवसरों की कोई कमी नहीं रहेगी। आज आप जो भी परिवर्तन करेंगे वो लंबे समय तक बने रहेंगे। आपको बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलेगी। आज आप अपने रिश्ते को एक स्टेप आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं। जंक फूड से दूरी बनाएं नहीं तो सेहत बिगड़ जाएगी।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
तुला राशि का शुभ अंक: 14
तुला राशि का शुभ रंग: गुलाबी
आज आप अपने करियर और निजी जीवन में सही तालमेल बिठा पाने में कामयाब रहेंगे। करियर में कुछ बड़े बदलाव की आशंका है। शुक्र की स्थिति आज किसी ऐसी मुलाकात होने का संकेत दे रही है जो आपको भावुक कर सकती है। चोट चपेट के चक्कर में पड़ सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
वृश्चिक राशि का शुभ अंक: 14
वृश्चिक राशि का शुभ रंग: लाल
किसी काम में सफलता मिलने से आप आनंद महसूस करेंगे। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। किसी भी काम में उत्साह बनाए रखें इससे आपको सफलता मिलेगी। दोपहर के बाद आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे इसलिए ध्यान रखें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि का शुभ अंक: 13
धनु राशि का शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए रोमांच से भरा रहेगा। आप हर काम व्यवस्थित तरीके से कर पायेंगे। किसी नए व्यक्ति से मिल कर आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज आपकी भावनाएं किसी के प्रति आपके निर्णय को प्रभावित कर सकती है। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
मकर राशि का शुभ अंक: 02
मकर राशि का शुभ रंग: नीला
आज किसी बात को लेकर आप भड़क सकते हैं। इसलिए शांत रहें। इसी के साथ आपके पास आज ज्यादा काम नहीं रहेगा तो इसलिए समय का सदुपयोग करें। नकारात्मक चीजों से दूर रहें। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है। साथी के साथ आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
कुंभ राशि का शुभ अंक: 14
कुंभ राशि का शुभ रंग: मैरून
आज आप अपनी ग्रोथ पर ज्यादा ध्यान देंगे। इसलिए आप हर काम को सावधानी से करेंगे। आपको अपने बॉस का साथ मिलेगा। संतान पक्ष सुख देगा। आज आप बातचीत करने में खुद को कमजोर महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए सामान्य दिन है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए टहलने पर ध्यान दें।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि का शुभ अंक: 03
मीन राशि का शुभ रंग: नीला
आज आप खुद को सकारात्मक रखने की पूरी कोशिश करेंगे। परिजनों के साथ समय बिताएंगे। आपके प्रेम रिश्ते में थोड़े तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। लेकिन आपके बीच सबकुछ ठीक होने के भी प्रबल आसार रहेंगे। आपको नकारात्मक व्यवहार से दूरी बनानी होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Aaj Ka Panchang 14 March 2025: होली का पंचांग हिंदी में, जानें 14 मार्च का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और रंग खेलने के समय के बारे में

Holi Kab Kheli Jayegi 2025: 14 या 15 मार्च किस दिन होली खेलने का है सबसे शुभ मुहूर्त

Chandra Grahan 2025 Dos And Don'ts: होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए इस दौरान क्या करना है सही और क्या करना है गलत

Lakshmi Jayanti 2025: लक्ष्मी जयंती की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, मंत्र, महत्व सबकुछ यहां जानें

Chandra Grahan Sutak Time 2025: 14 मार्च के चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं? जानिए इस दौरान किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited