Full Moon September 2023 India: आज दिखेगा साल का आखिरी सुपरमून, जानें इसे क्यों कहते हैं हार्वेस्ट मून, पूरी डिटेल यहां

Full Moon 2023 Time: साल 2023 का आखिरी सुपरमून आज यानि 29 सितंबर 2023, शुक्रवार को दिखाई देने वाला है। भाद्रपद पूर्णिमा के फुल मून को कई देशों में हार्वेस्ट मून भी कहते हैं। बता दें इस सुपर मून के समय चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। जिस वजह से इस राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए फुल मून की पूरी डिटेल यहां।

full supermoon 2023 date and time

Full Moon 2023 Date And Time In Hindi, What Is Harvest Moon

Full Moon 2023 Date And Time In Hindi: साल का आखिरी सुपरमून (Last Supermoon 2023) पितृ पक्ष के पहले दिन यानि 29 सितंबर 2023 को दिखने वाला है। सुपरमून (Super Moon 2023) तब दिखाई देता है जब चंद्रमा अपनी कक्षा में धरती के सबसे पास होता है। इस सुपरमून को हार्वेस्ट मून और कॉर्न मून (Corn Moon 2023) भी कहा जा रहा है। बता दें हार्वेस्ट मून (What Is Harvest Moon) ज्यादातर सितंबर के अंत में उगता है। थाईलैंड में फुल मून के दिन समुद्र तट पर पार्टी आयोजित की जाती है जो थाईलैंड के कोह फांगन में हाड रिन बीच पर होती है। फुल मून पार्टी थाईलैंड (full moon party thailand 2023) में सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। यहां जानिए आज फुल मून कब दिखाई देगा? हार्वेस्ट मून और सुपरमून क्या होता है (Supermoon Kya Hai)।

फुल सुपर मून टाइम 2023 (Full Supermoon Time 2023)

Timeanddate.com के मुताबिक, भारत में हार्वेस्ट मून 29 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 3:27 बजे दिखेगा। इस समय भारत में दिन रहेगा जिस वजह से दोपहर के समय में आप सुपरमून के अद्भुत नजारे को नहीं देख पायेंगे। लेकिन निराश न हों क्योंकि सुपरमून रात तक रहने वाला है।

क्या होता है हार्वेस्ट मून (What Is Harvest Moon)

उत्तरी गोलार्ध में सितंबर के आखिर और अक्टूबर की शुरुआत में दिखने वाले फुल मून को हार्वेस्ट मून के नाम से जाना जाता है। इसे हार्वेस्ट मून नाम इसलिए दिया गया क्योंकि इस मून की रोशनी से किसानों को सर्दी से पहले होने वाली फसलों की कटाई में काफी मदद मिलती है। क्योंकि किसानों को सर्दी की शुरुआत से पहले फसलों की कटाई करनी होती है जिसमें उन्हें रात हो जाती है। ऐसे में इस चांद की चांदनी उनके इस काम में मदद करती है।

सुपर मून कैसे देखें (How To See Full Supermoon)

नासा के अनुसार सितंबर की पूर्णिमा में चंद्रमा अन्य पूर्णिमा के मुकाबले 5 प्रतिशन बड़ा और 13 प्रतिशत चमकीला दिखाई देगा। इस खूबसूरत चंद्रमा का दीदार आप आसानी से कर सकेंगे। आप इस सुपरमून का अद्भुत नजारा अपने घर की छत से देख सकते हैं। अगर आप इसे करीब से देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप टेलीस्कोप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

सुपरमून क्या होता है (What Is Supermoon)

सुपरमून उस स्थिति को कहते हैं जब चांद अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब होता है। इसमें चंद्रमा ज्यादा बड़ा और बेहद चमकीला दिखाई देता है। एक वर्ष में कम से कम दो या अधिक से अधिक चार सुपरमून हो सकते हैं।

सुपरमून का राशियों पर प्रभाव (Full Supermoon 2023 Astrology)

पंचांग अनुसार सुपरमून के समय चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। जिस वजह से इसकी चमक मीन राशि वालों के जीवन में भी देखने को मिलेगी। इस राशि के लोगों का करियर चमक उठेगा। आर्थिक स्थिति काफी सुधार आएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited