Ganesh Ji Ki Aarti: जय गणेश देवा जय गणेश देवा..., संपूर्ण गणेश आरती के लिरिक्स

Ganesh ji ki Aarti (जय गणेश देवा आरती): जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा। एक दंत दयावंत चार भुजा धारी, माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी...गणेश जी की आरती लिरिक्स यहां देखें।

jai ganesh deva aarti lyrics

Ganesh Ji Ki Aarti

Ganesh ji ki Aarti (जय गणेश देवा आरती): श्री गणेश भगवान को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। इसलिए ही हर पूजा-पाठ में सबसे पहले गणेश जी की आरती की जाती है। गणेश आरती का विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं गणपति बप्पा की आरती के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती। धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो व्यक्ति विधि विधान गणेश जी की आरती करता है उसके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
अगर आप भी गणेश भगवान की विशेष कृपा पाने चाहते हैं तो पूजा में गणपति जी की आरती को जरूर शामिल करें। इतना ही नहीं श्री गणेश आरती (Shri Ganesh Aarti) करने से माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो जाती है। भगवान गणेश की आरती (Lord Ganesh Aarti) करने से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। यहां देखें गणेश जी की आरती के लिरिक्स (Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics)।

Ganesh Ji Ki Aarti । श्री गणेश आरती

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी ।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

Shri Ganesh Aarti Lyrics In English

Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesg Deva।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva॥
Ek Dant Daya Want, Char Bhuuja Dhari।
Mathe Sindor Shoye, Muse Ki Sawari॥
Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesg Deva।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva॥
Pan Chadhe Phool Chadhe, Aur Chadhe Mewa।
Laduan Ko Bhog Lage, Sant Kare Sewa॥
Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesg Deva।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva॥
Andhan Ko Aankh Det, Kodhin Ko Kaya।
Bajhan Ko Purta Det, Nirdhan Ko Maya॥
Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesg Deva।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva॥
'sur' Shaam Sharan Aaye, Safal Ki Jiye Sewa।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva॥
Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesg Deva।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva॥
Deenan Ki Laaj Rakho, Shambhu Sutakari।
Kamana Ko Poorn Karo, Jaoon Balihari॥
Jai Ganesh Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva।
Mata Jaki Parwati, Pita Maha Deva॥

गणेश जी की आरती के फायदे

गणेश भगवान की आरती करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। कहते हैं जो व्यक्ति गणपति जी की सच्चे मन से आरती करता है भाग्य उसका साथ देने लगता है। जिससे धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited