Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश जी की आरती लिखित में, जय गणेश देवा...
Ganesh Ji Ki Aarti: चाहे कोई भी पूजा हो वो बिना गणेश भगवान की आरती को किए अधूरी मानी जाती है। इसलिए करवा चौथ के दिन करवा माता की आरती (Karwa Mata Ki Aarti) करने से पहले गणेश जी की आरती करना भी बिल्कुल न भूलें। यहं देखें जय गणेश जय गणेश देवा आपकी के लिरिक्स।
Ganesh Ji Ki Aarti
Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi (गणेश जी की आरती लिखित में)
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,
माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। ..
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आ...और देखें
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited