Ganesh Chaturthi 2024 Bhog List In Hindi: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इन खास चीजों का भोग, यहां देखें पूरी लिस्ट

Ganesh Chaturthi 2024 Bhog: गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन बप्पा को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को किन चीजों का भोग लगाएं।

Ganesh Chaturthi 2024
Ganesh Chaturthi 2024 Bhog List In Hindi: गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 7 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। ये पर्व हर साल बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन से ही गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस दिन से लेकर अनंत चतुर्थी तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान पूरे विधि- विधान के गणेश जी की पूजा की जाती है। इस पूरे 10 दिन तक बप्पा धरती लोक पर आते हैं और अपने साधक पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी की पूजा करने से और उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से परिवार में सुख, समृद्धि आती है। आइए यहां देखें बप्पा को लगाएं जानें वाले भोग की लिस्ट।

Ganesh Chaturthi 2024 Bhog List In Hindi (गणेश चतुर्थी भोग लिस्ट)

इमरती का भोग
गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को आप इमरती का भोग लगा सकते हैं। इमरती का भोग लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। इसे आप घर में भी बना सकते हैं या मिठाई की दुकान से खरीद कर ला सकते हैं।
मोदक का भोग
मोदक बप्पा को बहुत ही प्रिय है। गणेश चतुर्थी के दिन आप भगवान गणेश को मोदक का भोग जरूर लगाएं। इस भोग लगाने से बप्पा की कृपा सदा आप पर बनी रहेगी।
End Of Feed